×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरनोएडानोएडा वेस्ट

नोएडा में ‘इम्पैक्टराइज फाउंडेशन’ का शुभारंभ, लेबर डे पर 120 सेवा कर्मियों का सम्मान

नोएडा :अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर नोएडा के सेक्टर 137 स्थित एक्सोटिका फ्रेस्को सोसाइटी में ‘इम्पैक्टराइज फाउंडेशन’ का औपचारिक शुभारंभ किया गया। इस मौके पर सोसाइटी के करीब 120 सेवा कर्मियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उन्हें चाय और स्नैक्स प्रदान कर उनके योगदान के प्रति आभार जताया गया।

फाउंडेशन की अध्यक्ष कविता कुमार राजेश ने कहा कि यह पहल छोटे-छोटे सामूहिक प्रयासों के जरिए बड़ा सामाजिक बदलाव लाने की सोच पर आधारित है। उन्होंने कहा कि सेवा कर्मियों के सम्मान से इस पहल की शुरुआत करना कृतज्ञता और सामुदायिक भावना को मजबूत करने का प्रतीक है।

महासचिव अंखी दासगुप्ता ने बताया कि फाउंडेशन का उद्देश्य शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक कल्याण और सामुदायिक विकास जैसे क्षेत्रों में लोगों को जोड़कर सार्थक योगदान देना है। उन्होंने पारदर्शिता और जवाबदेही को संस्था की प्राथमिकता बताया।

कार्यक्रम में ट्रस्टी सुरोजीत दासगुप्ता, ज्योति श्रीवास्तव और श्रुति गुप्ता सहित कई निवासी और शुभचिंतक मौजूद रहे, जिन्होंने इस पहल का समर्थन किया।

फाउंडेशन वंचित बच्चों की शिक्षा, जरूरतमंदों के कल्याण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, सांस्कृतिक गतिविधियों और नागरिक जागरूकता जैसे क्षेत्रों में कार्य करेगा। संस्था का लक्ष्य लोगों को दान, स्वयंसेवा और सहयोग के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए प्रेरित करना है।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Related Articles

Back to top button
Close