Noida: सोसाइटियों में आग लगने से निवासियों ने लिया सबक, खुद संभाली फायर सेफ्टी की कमान
सोसायटी के निवासी सुमिल जलोटा ने बताया कि परिसर में कुछ दिन पहले ही एक फ्लैट में आग लगने का हादसा हुआ है।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसाइटियों में आग लगने की घटनाएं सामने आ चुकी है। आए दिन लगने वाली घटनाओं से निवासी परेशान है। कई बार आग लगने पर राहत मिलने में देरी भी हो जाती है। ऐसे में निवासी आग पर काबू पाने में अहम भूमिका निभाते है। इसी को देखते हुए रविवार को ला रेजीडेंशिया सोसायटी के सेंट्रल पार्क में फायर सेफ्टी ड्रिल का आयोजन किया गया। जिसमें निवासियों को आग से बचाव के बारे में जानकारी दी गई।
सोसायटी निवासी सुमिल जलोटा ने बताया कि ड्रिल के दौरान प्रैक्टिकल डेमोंस्ट्रेशन भी कराया गया, जिसमें फायर एक्सटिंग्विशर का सही इस्तेमाल, आग लगने पर शुरुआती नियंत्रण के तरीके, और सुरक्षित तरीके से बिल्डिंग खाली कराने की प्रक्रिया समझाई। साथ ही, इमरजेंसी एग्जिट, अलार्म सिस्टम और फायर सेफ्टी उपकरणों के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। एक्स आर्मी मैन बिजॉय त्रिपाठी ने लोगों को आग लगने की स्थिति में अपनाए जाने वाले जरूरी कदमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
दरअसल, हालही में एक फ्लैट में आग लगने की घटना हुई। जिसकी वजह से फ्लैट का सारा सामान जलकर राख हो गया था। महिलाओं और बच्चों को भी जागरुक किया गया। आपात स्थिति में आग से निपटने की जानकारी दी गई। साथ ही यजानकारी दी गई कि बिजली के उपकरणों का गलत इस्तेमाल या ज्वलनशील वस्तुओं को खुले में रखना, बड़े हादसों का कारण बन सकती हैं।



