×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टशिक्षाहेल्थ

लॉयड ग्रुप (फार्मेसी) द्वारा बी.फार्म चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थियों को भावपूर्ण विदाई : ‘फेयरवेल पार्टी 2026’ में उमड़ा उत्साह और भावनाओं का सैलाब

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा स्थित लॉयड इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी एवं लॉयड स्कूल ऑफ फार्मेसी द्वारा संयुक्त रूप से बी.फार्म चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थियों के सम्मान में “फेयरवेल पार्टी 2026” का भव्य आयोजन किया गया। “अखिरी साज – अंतिम सुरों की भावनात्मक प्रस्तुति” थीम पर आधारित इस कार्यक्रम में जूनियर छात्रों ने अपने सीनियर्स को हृदयस्पर्शी विदाई दी।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत से हुई, जिसके बाद विद्यार्थियों ने डांस, सिंगिंग, सोलो डांस, ग्रुप डांस और कविता पाठ जैसी रंगारंग प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य आकर्षण “मिस्टर एवं मिस फेयरवेल” प्रतियोगिता रही, जिसमें प्रतिभागियों ने परिचय, रैंप वॉक तथा प्रश्नोत्तर दौर में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इसके साथ ही “मिस्टर एवं मिस टैलेंट”, “मिस्टर हैंडसम” तथा “मिस गॉर्जियस/मिस डिवा” जैसे विशेष खिताबों से भी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर लॉयड स्कूल ऑफ फार्मेसी में मिस्टर हैंडसम – यश, मिस गॉर्जियस – निकिता, मिस्टर टैलेंटेड – तुषार, मिस टैलेंटेड – अदिति, मिस्टर फेयरवेल – हर्षित एवं मिस फेयरवेल – आयुषी रहे, वहीं लॉयड इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में मिस टैलेंटेड – प्रारब्धि, मिस्टर टैलेंटेड – विपुल, मिस डिवा – मुस्कान, मिस्टर हैंडसम – तनिष्क, मिस्टर फेयरवेल – सिद्धार्थ एवं मिस फेयरवेल – प्रज्ञा रहीं।

जूनियरों द्वारा प्रस्तुत वीडियो ने सीनियर्स के चार वर्षों की यादें ताजा कर दीं, जिससे वातावरण भावुक हो गया। अंत में सीनियर्स ने शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए जीवन की चुनौतियों के लिए तैयार करने पर धन्यवाद दिया।

लॉयड ग्रुप की ग्रुप डायरेक्टर एवं हेड ग्रोथ प्रो. (डॉ.) वंदना अरोड़ा सेठी ने अपने संबोधन में कहा,
“फेयरवेल केवल विदाई नहीं, बल्कि नए जीवन की शुरुआत है। यहाँ प्राप्त ज्ञान, अनुशासन और मूल्य ही आपके भविष्य की सबसे बड़ी ताकत हैं। आज का दिन आपके चार वर्षों की मेहनत और समर्पण का उत्सव है।”
उन्होंने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और नैतिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी तथा कहा, “लॉयड परिवार को आपकी उपलब्धियों पर गर्व है और हम आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। समाज में जिम्मेदार नागरिक बनकर योगदान दें।”

मधुर स्मृतियों के साथ सम्पन्न हुआ यह समारोह सभी के लिए सदैव यादगार रहेगा।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Related Articles

Back to top button
Close