Noida: नोएडा हिंसा की मजिस्ट्रियल जांच शुरू, प्रशासन ने जनता से मांगे सबूत
जांच अधिकारी ने आम जनता और चश्मदीदों से सहयोग की अपील की है।

गौतमबुद्धनगर में पिछले महीने श्रमिकों के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसक घटनाओं को लेकर प्रशासन अब सख्त रुख अपना रहा है। 13 अप्रैल को थाना फेस-2 और सेक्टर-63 में हुए उपद्रव की अब मजिस्ट्रियल जांच की जाएगी। पुलिस कमिश्नरेट ने इसके लिए पीठासीन अधिकारी अजय कुमार को नामित किया है और आम जनता से साक्ष्य मांगे गए हैं।
बीते 13 अप्रैल को नोएडा के फेस-2 और सेक्टर-63 इलाके में श्रमिकों के प्रदर्शन ने उग्र रूप ले लिया था। इस दौरान हुई हिंसा और पत्थरबाजी ने शहर की कानून-व्यवस्था को हिलाकर रख दिया था। स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा था। अब इस पूरी घटना की गहराई से जांच करने के लिए शासन ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय) अजय कुमार को इस जांच का जिम्मा सौंपा गया है।
जांच अधिकारी ने आम जनता और चश्मदीदों से सहयोग की अपील की है। यदि आपके पास इस घटना से जुड़ा कोई भी सबूत है, तो आप इसे प्रस्तुत कर सकते हैं। साक्ष्य प्रस्तुत करने 15 मई है, इस दौरान लिखित बयान, मौखिक साक्ष्य या इलेक्ट्रॉनिक सबूत कार्य दिवस में सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक पुलिस उपायुक्त लाइन्स कार्यालय, पुलिस लाइन में दिए जा सकते है, जो साक्ष्य देगे उनकी पहचान गुप्त रखी जाएगी।




