×
Uncategorized

योगी मंत्रिमंडल में शामिल हुए कैलाश राजपूत का सफर, बीएसपी के दिग्गज नेता पाला बदलने में रहे माहिर

योगी सरकार में राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल व सोमेंद्र तोमर का प्रमोशन हुआ।

लखनऊ में रविवार को योगी मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया है। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने जनभवन के गांधी सभागार में नए मंत्रियों को शपथ दिलाई। मंत्रिमंडल के नए सदस्य के रूप में भूपेंद्र सिंह चौधरी, मनोज कुमार पांडेय ने कैबिनेट मंत्री तथा कृष्णा पासवान, सुरेंद्र दिलेर, हंसराज विश्वकर्मा, कैलाश सिंह राजपूत ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

योगी सरकार में राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल व सोमेंद्र तोमर का प्रमोशन हुआ। दोनों राज्यमंत्रियों ने अब राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली। नवनियुक्त मंत्रियों ने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया। गौरतलब है कि भूपेंद्र सिंह चौधरी विधान परिषद सदस्य हैं। वे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं, जबकि मनोज कुमार पांडेय ऊंचाहार सीट से विधायक हैं। वहीं राज्यमंत्री की शपथ लेने वालीं कृष्णा पासवान खागा से, सुरेंद्र दिलेर खैर से और कैलाश सिंह राजपूत तिर्वा से विधायक हैं। हंसराज विश्वकर्मा विधान परिषद सदस्य हैं।

कैलाश राजपूत का सफर
लोधी राजपूत समुदाय से ताल्लुक रखने वाले कन्नौज जिले की तिर्वा विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक कैलाश सिंह सिंह राजपूत राज्यमंत्री बने हैं। कैलाश सिंह राजपूत का जन्म 1959 में हुआ है। कानपुर के वीएसडी कॉलेस से एलएलबी की डिग्री ली है। पेशे से किसान और वकील हैं। लोधी राजपूत मतदाताओं में कैलाश सिंह राजपूत की अच्छी पकड़ मानी जाती है।

पहली बार 1996 में भाजपा के टिकट पर तिर्वा विधानसभा सीट से विधायक बने। 2007 में बीएसपी में शामिल हो गए और उमर्दा विधानसभा सीट से विधायक बने। परिसीमन के बाद अब यह सीट तिर्वा में शामिल हो गई। 2012 में सपा में शामिल हो गए और सपा के टिकट पर चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें हार गए। 2017 में फिर से बीजेपी में शामिल हो गए। तिर्वा सीट से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। उन्होंने सपा के कद्दावर नेता विजय बहादुर पाल को चुनाव हराया। 2022 में फिर से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा और चौथी बार विधायक चुने गए।

 

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close