×
Uncategorized

Noida: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मेट्रो की मांग को लेकर चला बड़ा अभियान, जानिए आखिर क्या है वजह?

निवासियों का कहना है कि रोज लाखों लोग ट्रैफिक जाम और लंबी दूरी की परेशानी झेलने को मजबूर हैं, लेकिन इसके बावजूद मेट्रो परियोजना पर कोई ठोस काम दिखाई नहीं दे रहा।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मेट्रो की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान तेज हो गया है। NEFOWA के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस अभियान में हर सोसाइटी के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। ईकोविलेज—2 सोसाइटी में लोगों ने गेट पर हस्ताक्षर अभियान के लिए कैंप लगाया है, जहां लगातार निवासी पहुंचकर साइन कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि आखिर ग्रेटर नोएडा वेस्ट के साथ यह सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। इतनी बड़ी आबादी होने के बावजूद अब तक मेट्रो कनेक्टिविटी नहीं दी गई।

निवासियों का कहना है कि रोज लाखों लोग ट्रैफिक जाम और लंबी दूरी की परेशानी झेलने को मजबूर हैं, लेकिन इसके बावजूद मेट्रो परियोजना पर कोई ठोस काम दिखाई नहीं दे रहा। अभियान में शामिल लोग सरकार और प्राधिकरण से जल्द से जल्द ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मेट्रो परियोजना शुरू करने की मांग कर रहे हैं।

यह है पूरा मामला
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मेट्रो कनेक्टिविटी के लिए नए DPR तैयार किया जा रहा है। पुराने 11 स्टेशनों के प्रस्ताव को बदला गया है। अब पांच स्टेशन बनाए जाएंगे। यह परियोजना नोएडा के सेक्टर-61/51 से शुरू होकर गौर चौक/नॉलेज पार्क-5 तक जाएगी, जिस पर 1,000 करोड़ रुपये की लागत आने की उम्मीद है। नोएडा-ग्रेटर नोएडा में तीन नए रूटों की कनेक्टिविटी भी बदलने की योजना है।

इस बदलाव की एक बड़ी वजह नमो भारत ट्रेन प्रोजेक्ट भी है। गाजियाबाद से ग्रेटर नोएडा वेस्ट होते हुए जेवर एयरपोर्ट तक नमो भारत चलाने की तैयारी है। लेकिन हो रही देरी की वजह से ग्रेनो वेस्ट निवासी परेशान है। निवासियों की माने तो मेट्रो के नाम पर लाखों फ्लैट बेचे गए। लेकिन अभी तक मेट्रो से क्षेत्र को जोड़ा नहीं गया है।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close