Noida: प्रधानमंत्री की अपील पर भाजपाई करेंगे पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल, जिलाध्यक्ष ने की शुरूआत
भाजपा के जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील को मानते हुए इलेक्ट्रिक वाहन को प्रयोग में लाने के लिए अपने लिए भाजपा कार्यालय शुरुआत की है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कम से कम एक दिन सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने का अपील की है। साथ ही खुद अपने मंत्रियों से भी अपनी वाहन फ्लीट को 50 प्रतिशत तक कम करने का भी आह्वान किया है। साथ ही अनिवार्यता के आधार पर यात्रा करने की सलाह दी है।
हालही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पेट्रोल और डीजल की खपत को न्यूनतम रखने का उल्लेख किया था। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल को स्वयं आदर्श प्रस्तुत करना चाहिए। उन्होंने एक दिन मेट्रो, बस, ई-रिक्शा, कारपूलिंग अथवा साइकिल जैसी सुविधाओं का उपयोग करें, ताकि समाज में सकारात्मक संदेश जाए और आमजन भी इससे प्रेरणा लें।
भाजपा के जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील को मानते हुए इलेक्ट्रिक वाहन को प्रयोग में लाने के लिए अपने लिए भाजपा कार्यालय शुरुआत की है। उन्होंने सभी जिला पदाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी भाजपा कार्यकर्ता सप्ताह में एक दिन साइकिल या पब्लिक ट्रांसपोर्ट का प्रयोग करें। उन्होंने कहा में वह खुद सप्ताह में एक दिन साइकिल से यात्रा या पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करूंगा। आज से डीज़ल पेट्रोल बचाने के लिए electric वाहन का इस्तेमाल शुरू कर दिया है। अगर ऐसा हम सभी भारतीय करेंगे तो निश्चित रूप से डीज़ल पेट्रोल ईधन की बचत होगी और आर्थिक रूप से भारत और मज़बूत होगा।
मुख्यमंत्री ने एलपीजी सिलेंडर के स्थान पर पीएनजी कनेक्शन को प्राथमिकता देने के निर्देश देते हुए कहा कि इसके लिए आवश्यक नीतिगत बदलाव तत्काल किए जाएं। उन्होंने कॉमर्शियल एलपीजी उपयोगकर्ताओं को भी पीएनजी से जोड़ने की आवश्यकता बताई।



