×
गौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडाराजनीति

सेक्टर-41 को स्वच्छ, सुरक्षित, पारदर्शी और संगठित बनाने के संकल्प के साथ चुनाव मैदान में उतरीं डॉ. चारुल शर्मा

नोएडा : सेक्टर-41 रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) के आगामी चुनावों में कार्यकारिणी सदस्य (Executive Member) पद की प्रत्याशी डॉ. चारुल शर्मा ने सेक्टर के समग्र विकास, पारदर्शी प्रशासन और प्रत्येक निवासी की सहभागिता को अपना प्रमुख लक्ष्य बताते हुए चुनाव मैदान में उतरने की घोषणा की है।

डॉ. चारुल शर्मा ने कहा कि वह केवल एक प्रत्याशी नहीं, बल्कि सेक्टर-41 की एक जिम्मेदार निवासी, गृहिणी और सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता हैं। वर्षों से इस सेक्टर में रहते हुए उन्होंने यहां के निवासियों की समस्याओं को नजदीक से देखा और महसूस किया है। उनका मानना है कि एक मजबूत और उत्तरदायी RWA ही सेक्टर के विकास की सबसे बड़ी आधारशिला बन सकती है।

मानव संसाधन प्रबंधन (Human Resource Management) में MBA तथा PhD की उपाधि प्राप्त डॉ. चारुल शर्मा का कहना है कि उनका शैक्षणिक एवं सामाजिक अनुभव सेक्टर के बेहतर प्रबंधन और प्रभावी निर्णय लेने में उपयोगी सिद्ध होगा। एक गृहिणी होने के नाते वे परिवारों, वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और बच्चों की आवश्यकताओं को भली-भांति समझती हैं तथा उन्हीं आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए कार्य करना चाहती हैं।

उन्होंने कहा कि यदि उन्हें सेक्टरवासियों का समर्थन और आशीर्वाद प्राप्त होता है तो उनकी पहली प्राथमिकता RWA की कार्यप्रणाली में पूर्ण पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना होगी। प्रत्येक निर्णय, विकास कार्य और वित्तीय गतिविधि की जानकारी समय-समय पर सभी निवासियों के साथ साझा की जाएगी, ताकि प्रत्येक नागरिक स्वयं को RWA का सहभागी महसूस कर सके।

डॉ. चारुल शर्मा ने बताया कि सेक्टर की सड़कों, पार्कों और सार्वजनिक स्थलों का नियमित रखरखाव, स्वच्छता एवं सैनिटेशन व्यवस्था को मजबूत करना तथा साफ-सुथरा और स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।

उन्होंने कहा कि सेक्टर में बढ़ती आवारा कुत्तों की समस्या का मानवीय और प्रभावी समाधान संबंधित विभागों के सहयोग से सुनिश्चित किया जाएगा। इसके साथ ही महिलाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

डॉ. शर्मा ने कहा कि केवल आधारभूत सुविधाएं ही नहीं, बल्कि सामाजिक सौहार्द भी किसी भी आवासीय क्षेत्र की सबसे बड़ी पहचान होती है। इसी उद्देश्य से वे समय-समय पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, त्योहारों के सामूहिक आयोजन, स्वास्थ्य शिविर, खेल प्रतियोगिताएं तथा विभिन्न सामुदायिक गतिविधियों के माध्यम से निवासियों के बीच संवाद और सहभागिता को बढ़ावा देंगी।

उन्होंने पार्किंग की अव्यवस्थित समस्या के समाधान के लिए सुव्यवस्थित योजना तैयार करने, जलभराव की समस्या को दूर करने तथा भविष्य को ध्यान में रखते हुए वर्षा जल संचयन (Rain Water Harvesting) जैसी पर्यावरण अनुकूल योजनाओं को बढ़ावा देने का भी संकल्प व्यक्त किया।

डॉ. चारुल शर्मा ने कहा, “सेक्टर-41 हमारा साझा परिवार है। मेरा प्रयास रहेगा कि प्रत्येक निवासी की आवाज सुनी जाए, प्रत्येक समस्या का समयबद्ध समाधान हो और प्रत्येक निर्णय सभी की भागीदारी से लिया जाए। मैं राजनीति नहीं, बल्कि सेवा, संवाद और विकास की भावना के साथ चुनाव मैदान में आई हूँ।”

उन्होंने सेक्टर-41 के सभी निवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे उन्हें अपना बहुमूल्य समर्थन और आशीर्वाद प्रदान करें, ताकि मिलकर सेक्टर-41 को एक स्वच्छ, सुरक्षित, सुव्यवस्थित, पारदर्शी और आदर्श आवासीय क्षेत्र बनाया जा सके।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Related Articles

Back to top button
Close