×
Uncategorized

Noida: हंसी खुशी पति के साथ भगवान के मंदिर गई रीना की मौत की गुत्थी सुलझने की जगह उलझी, जानिए इनसाइड स्टोरी

जांच कर रही पुलिस ने मंगलवार को पूरे घटना का मौके पर पहुंचकर सीन रीक्रिएट किया।

दनकौर कोतवाली क्षेत्र के भट्टा गांव की नहर में थार गिरने से हुई संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला अभी उलझा हुआ है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि वह आपसी सहमति से खुशी—खुशी मथुरा श्रीकृष्ण भगवान के मंदिर में दर्शन ​करने के लिए गए थे। जहां उन्होंने साथ में परिक्रमा भी दी। साथ ही खुशी—खशुी वहां फोटो भी खिचाएं थे। परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ न होने से कई सवाल खड़े हो गए है। पुलिस ने बिसरा प्रिजर्व कर जांच के लिए लैब भेजा है।

बता दें कि, रविवार देर रात भट्टा गांव निवासी मोहित अपनी पत्नी रीना के साथ मथुरा से भट्टा गांव लौट रहा था। जब वह अपनी थार में सवार होकर भट्टा गांव के पास पहुंचा। तभी कार का संतुलन बिगड़ गया। कार नहर में जा गिरी और मोहित ने कार से निकल कर अपनी जान बचाई। वहीं, उनकी पत्नी नहर में डूब गई। जिससे उसकी मौत हो गई। वहां से गुजर रहे लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा था।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस के अनुसार विसरा सुरक्षित रख लिया गया है। जिसे प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा जाएगा। वहीं इस मामले में रीना के पिता जोगेंद्र सिंह ने अपने दामाद मोहित, सास मुनेश देवी और ससुर घनेंद्र सिंह के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। परिजनों ने बताया कि दहेज मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया जाता था। मांग पूरी नहीं होने पर सुनियोजित तरीके से रीना की हत्या की गई है।

जांच कर रही पुलिस ने मंगलवार को पूरे घटना का मौके पर पहुंचकर सीन रीक्रिएट किया। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मृतका के पति द्वारा बताई गई घटना का सीन रीक्रिएट किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी पहलुओं की सघनता से जांच की। इस संबंध में एसीपी तृतीय रवि शंकर का कहना है कि पुलिस इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

पुलिस की जांच में सामने आया है कि दोनों आपसी सहमति के साथ मथुरा घूमने के लिए थे। दोनों खुशी—खुशी मथुरा पहुंचे और भगवान के मंदिर जाकर दर्शन किए।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close