×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

गौतमबुद्धनगर में कांग्रेस को मिला सियासी संबल, बसपा के पूर्व प्रत्याशी कृपाराम शर्मा ने थामा कांग्रेस का हाथ

नोएडा – गौतमबुद्धनगर की राजनीति में बुधवार को बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया। बहुजन समाज पार्टी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी कृपाराम शर्मा ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी में उन्होंने कांग्रेस की विचारधारा और नेतृत्व में विश्वास जताते हुए पार्टी का दामन थामा।

कांग्रेस नेताओं ने कृपाराम शर्मा के पार्टी में शामिल होने को नोएडा विधानसभा क्षेत्र में संगठन के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया। पार्टी नेताओं का कहना है कि उनके जुड़ने से कांग्रेस को क्षेत्र में मजबूती मिलेगी।

इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और देश की एकता के मुद्दों को लेकर अपनी लड़ाई जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि नफरत के खिलाफ मोहब्बत, विभाजन के खिलाफ भाईचारे और अन्याय के खिलाफ न्याय की लड़ाई को और मजबूती से आगे बढ़ाया जाएगा।

कांग्रेस परिवार में शामिल होने पर कृपाराम शर्मा का पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय राय, अखिल भारतीय अल्पसंख्यक कांग्रेस के राष्ट्रीय चेयरमैन एवं सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिनेश अवाना एडवोकेट, पूर्व महानगर कांग्रेस कमेटी नोएडा अध्यक्ष शाहबुद्दीन, कांग्रेस नेता पंडित प्रमोद शर्मा और युवा कांग्रेस गौतमबुद्धनगर जिला महासचिव श्याम सुंदर दीक्षित सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कृपाराम शर्मा के कांग्रेस में शामिल होने के बाद नोएडा विधानसभा क्षेत्र के राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब देखना होगा कि उनके कांग्रेस में शामिल होने का स्थानीय राजनीति और पार्टी संगठन पर आने वाले समय में क्या असर पड़ता है।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Related Articles

Back to top button
Close