Noida: बिजली के विरोध में संघर्ष जारी, महिलाओं ने मांगी बच्चों के लिए बिजली, एक घंटे बिजली कटने पर थम जाता है शहर
महिलाओं ने उनके बच्चों के भविष्य को अंधकार में देखकर रोष व्याप्त किया है। महिलाओं का कहना है कि बिजली जैसी मूलभूत सुविधा मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।

डूब क्षेत्र में बिजली विभाग की तरफ से बड़े पैमाने पर काटे गए बिजली कनेक्शन के विरोध में दूसरे दिन भी भारतीय किसान परिषद के पर्थला खंजरपुर ब्रिज पर जारी रहा। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मुस्तैदी के साथ धरनास्थल पर डटे रहे। महिलाओं ने बच्चों को बिजली की सुविधा प्रदान किए जाने को लेकर सरकार से सवाल किए। महिलाओं ने कहा कि बच्चों का भविष्य अंधकार में केवल सरकार की नीति की वजह से हो रहा है।
महिलाओं ने उनके बच्चों के भविष्य को अंधकार में देखकर रोष व्याप्त किया है। महिलाओं का कहना है कि बिजली जैसी मूलभूत सुविधा मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा। भारीतय किसान परिषद के नेता सुखबीर खलीफा ने बताया कि बिजली कनेक्शन को दोबारा से नहीं दिए जाने तक आंदोलन जारी रहेगा। इसके लिए जल्द ही आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी।
यह निर्णय बिजली के अधिकार दिए जाने के लिए एक बड़ा कदम साबित होगा। कमजोर और मजदूर वर्ग बिजली की समस्या से पीड़ित है। शहर की रोशनी अगर एक घंटा रुक जाए तो सारा शहर थम जाता है, परंतु यह कामगार वर्ग ऐसे अंधेरे में भी जीवन जीने को मजबूर है। भारतीय किसान परिषद द्वारा स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं कि जल्द ही एक बड़ा कदम उठाकर कामगार वर्ग को उसके बिजली के अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष किया जाएगा।




