×
Uncategorized

Noida: PM के जन्मदिन को लेकर हुई हाई लेवल बैठक, जन-जन तक पहुंचेंगी सेवा की कहानी

प्रभारी मंत्री ने अभियान से सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठनों, युवाओं, महिलाओं, विद्यार्थियों, स्वयं सहायता समूहों और आम लोगों को जोड़ने की बात कही है।

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर से सेवा संकल्प अभियान की शुरूआत की जा रही है। यह अभियान 17 अक्तूबर तक चलेगा। सेवा संकल्प अभियान को लेकर जिले के प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। जिसमें विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।

प्रभारी मंत्री ने अभियान से सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठनों, युवाओं, महिलाओं, विद्यार्थियों, स्वयं सहायता समूहों और आम लोगों को जोड़ने की बात कही है। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान को केवल विभागीय कार्यक्रमों तक सीमित न रखते हुए व्यापक जन अभियान का रूप दिया जाना है। बीएसए को स्कूलों में चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित कराने एवं उत्कृष्ट चित्रों की प्रदर्शनी लगाने के निर्देश दिए गए।

जिला विद्यालय निरीक्षक को विद्यालयों, कॉलेजों एवं विश्वविद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कराने के निर्देश दिए गए है। बैठक में सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों का प्रसार करने के निर्देश दिए गए है। सेवा की कहानी कार्यक्रम के जरिए लाभ लेने वाले परिवारों के जीवन में आए बदलाव एवं सफलता की कहानियों को वीडियो, फोटो एवं डिजिटल माध्यमों से जन-जन तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए। अभियान से संबंधित कार्यक्रमों की फोटो एवं वीडियो विभागीय पोर्टल पर नियमित रूप से अपलोड करने के निर्देश दिए गए है।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close