×
Uncategorized

Noida: रूस की कंपनियों ने ग्रेनो में निवेश की जताई इच्छा, गिनाई शहर की खासियत

एसीईओ प्रेरणा सिंह ने प्रजेंटेशन के जरिए ग्रेटर नोएडा और आईआईटीजीएनएल के बारे में जानकारी दी।

रूस की कंपनियोें का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा पहुंचा। रसियन इंजीनियरिंग एंड कंस्ट्रक्शन टेक्नोलोजी, रसियन मेेडिकल इक्यूपमेंट मैनुफैक्चरर, रसियन टेकपॉलिमर मैनुफक्चरर कंपनियों के प्रतिनिधियों ने प्राधिकरण बोर्ड रूम में एसीईओ प्रेरणा सिंह, एसीईओ सुमित यादव और एसीईओ नुपुर गोयल से मिले। ग्रेटर नोएडा के इंफ्रास्ट्रक्चर, पॉलिसी और लैंड बैंक के बारे में जानकारी प्राप्त की।

एसीईओ प्रेरणा सिंह ने प्रजेंटेशन के जरिए ग्रेटर नोएडा और आईआईटीजीएनएल के बारे में जानकारी दी। एसीईओ ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप देश की सबसे स्मार्ट टाउनशिप में से एक है। यह प्लग एंड प्ले सिस्टम पर बसाई गई है। उद्योग लगाने के इच्छुक निवेशकों को बहुत ही कम समय में भूखंड आवंटित किया जाएगा। उद्योग लगाने के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं विकसित कर दी गई हैं।

भूखंड आवंटित होते ही उद्यमी उद्योग लगा सकते हैं। राष्ट्रीय राजधानी के करीब होने के साथ ही यह टाउनशिप रोड, रेल व एयर कनेक्टीविटी के मामले में अन्य शहरों बहुत बेहतर है। इन प्रतिनिधियों ने ग्रेटर नोएडा में निवेश की इच्छा जताई है। इस प्रतिनिधिमंडल में एक्सीलरेशन इंजीनियरिंग के सीईओ और ऑरटम, टेक पॉलीमर ग्रुप के डायरेक्टर इरीना, टेक पॉलीमर ग्रुप के सीईओ अमरदीप सिंह और डायरेक्टर योगदत्त त्यागी शामिल रहे।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close