उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टराजनीति

युवा कांग्रेस ने अपने जिला अध्यक्ष का जन्मदिन मनाया

केट काटकर दीर्घायु जीवन और उज्जवल भविष्य की कामना की गई

नोएडा। युवा कांग्रेस ने अपने जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम नागर का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर केक काटे गए और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी गई।

रविवार को नोएडा के सेक्टर 58 स्थित बिशनपुरा में महानगर कांग्रेस कमेटी नोएडा के पूर्व अध्यक्ष शहाबुद्दीन के नेतृत्व में युवा कांग्रेस गौतमबुध नगर जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम नागर का जन्मदिन पर फूल-माला पहनाकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी गई। इस मौके पर उन्हें चित्र भी भेंट किया गया। युवा कांग्रेस के नेताओं ने केक काटकर उनके दीर्घायु होने और उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता योगेंद्र सिंह योगी, जिला गौतमबुध नगर किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष गौतम अवाना, महानगर कांग्रेस कमेटी नोएडा के उपाध्यक्ष ललित अवाना,  कुलदीप अवाना, दिल्ली प्रदेश असंगठित कर्मचारी कामगार ई-रिक्शा यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष देव कुमार,  आरएल शर्मा, परवेज, पूर्व सेक्टर अध्यक्ष राजेंद्र भारद्वाज, लाला नागर, हरेंद्र नागर, अरुण नागर, राहुल नागर, पंकज वाल्मीकि, मदन मोहन मिश्र सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close