उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

आंदोलनःग्रेनो विकास प्राधिकरण कार्यालय पर प्रदर्शन कर धरना देंगे डेरी मच्छा गांव के लोग

गांव की समस्याओं को अनदेखी करने का आरोप, मुख्य रास्ते पर भरा है पानी

ग्रेटर नोएडा दादरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत डेरी मच्छा गांव की समस्याओं को हल कराने की मांग लेकर यहां के निवासी ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण कार्यालय पर प्रदर्शन कर धरना देंगे।

गांव की ये है समस्या

दादरी विधान सभा का यह डेरी मच्छा गांव मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित है। यहां रहने वाले लोग नारकीय जीवन जीने के लिए मजबूर हैं। गांव का रास्ता पिछले 6 सालो से खराब पड़ा है। इसमें सुधार करने की अभी तक कोई जरूरत महसूस की गई है। गांव के मेन रोड पर गंदा पानी भरा हुआ है। जबकि नोएडा विकास प्राधिकरण विकास के दावे करते नहीं अघा रहा है। उसके विकास के दावे यहां आकर बुरी तरह फेल हो जाते हैं।

सपा के लोग भी धरने में शामिल होंगे

ग्रामीणों का हाल जानने के लिए रविवार को समाजवादी पार्टी के पूर्व युवाजन सभा के जिला अध्यक्ष दीपक नागर गांव पहुंचे। ग्रामीणों के साथ ही कल सपा के कार्यकर्ता भी धरना प्रदर्शन में शामिल होंगे।

सपा नेता दीपक नागर ने ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण और भाजपा सरकार पर गांव की अनदेखी का आरोप लगाते हुए जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गांव आज भी विकास से कोसों दूर है।

गांव निवासी अनिल ने कहा कि कई बार गांव की समस्याओं की ओर संबंधित अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया गया। लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि समस्या के समाधान तक कल से धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close