crimeउत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

दर्दनाक हादसाः बिल्डर की लापरवाही ने ले ली सिक्योरिटी गार्ड की जान

सेक्टर-78 के सिक्का कार्मिक सोसायटी का मेन स्लाइडिंग गेट गिरा, दो गार्ड दबे, दूसरे का चल रहा इलाज

नोएडा। आखिर लापरवाही और अनदेखी ने सिक्योरिटी गार्ड की जान ले ही ली और दूसरे को बुरी तरह से घायल कर दिया। ऐसा पहले भी हो चुका है। हुआ यूं की नोएडा के थाना सेक्टर-113 अंतर्गत सेक्टर-78 स्थित सिक्का कार्मिक सोसायटी का मेन स्लाइडिंग गेट अचानक गिर गया। इसकी चपेट में दो सिक्योरिटी गार्ड आ गए। गेट के नीचे दो सुरक्षा दब गए। इससे एक गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले स्थानीय निजी अस्पताल में और बाद में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने से इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। दूसरे गार्ड का इलाज जारी है।

बिल्डर की लापरवाही, ध्यान ही नहीं देता था

थाना सेक्टर-113 अंतर्गत सेक्टर 78 स्थित सिक्का कार्मिक सोसाइटी के लोगों ने बिल्डर के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना था कि सोसायटी के गेट का फाउंडेशन सही ढंग से नहीं लगाया गया था। इस ओर बिल्डर का ध्यान कई बार आकृष्ट कराया गया था लेकिन बिल्डर ने अन्य समस्याओं की तरह इस समस्या पर भी ध्यान नहीं दिया। इसका यह परिणाम हुआ कि आज अचानक स्लाइडिंग गेट सुरक्षा गार्डों पर गिर पड़ा। इसमें एक सुरक्षा गार्ड को जान गंवानी पड़ी और दूसरा घायल हो गया है। उसके पैर में चोट लगी है। उसका इलाज चल रहा है।

क्या कहते हैं सोसायटी के निवासी

सिक्का कार्मिक सोसायटी के निवासियों ने बताया कि मेन स्लाइडिंग गेट गिर जाने से उसकी चपेट में 28 वर्षीय सिक्योरिटी गार्ड रामहित यादव और दूसरा सचिन आ गए। दोनों घायल हो गए। इसमें रामहित के शरीर का निचला हिस्सा काम नहीं कर रहा था। सोसाइटी के निवासियों ने बताया कि उसे सेक्टर-35 स्थित सुरभि अस्पताल ले जाया गया। वहां से सेक्टर-30 स्थित जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से डाक्टरों ने उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रामहित उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले का मूल रूप से निवासी था। यहां वह सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रहा था। दूसरे सिक्योरिटी गार्ड सचिन के पैर में चोट आई है। सोसायटी के कॉर्मशियल क्षेत्र में लगे गेट को बिल्डर की ओर बंद रखा जाता है और जरूरत पड़ने पर ही पर खोला जाता है।

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी

कोतवाली प्रभारी शरदकांत शर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी होते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। एक अन्य घायल सुरक्षा गार्ड घायल है। उसक पैर में चोट लगी है। उसका उपचार चल रहा है। विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close