हेल्थ

Glowing Skin tips : एक्पर्ट से जाने कैसे चेहरे से दूर रखें बुढ़ापा, हमेशा जवान दिखने के लिए ये करें।

डॉक्टर शाइस्ता के मुताबिक एजिंग जब ही शुरू हो जाती है जब एक बच्चा जन्म लेता है। हम इसे चाहकर भी नहीं सकते पर इसे कुछ चीजों के सहारे कम कर सकते है।

नोएडा : दुनियाभर के लोग अपने चेहरे को साफ रखने के लिए न जाने कितने ही पैसे खर्च कर देते हैं, पार्लर से लेकर दूनिया जहान के ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल वो करते हैं, पर एक उम्र तक तो आपके चेहरे पर खुद ही ग्लो रहता है, पर जैसे जैसे उम्र बढ़ती है, वैसे वैसे आपकी स्कीन आपकी बढ़ती उम्र के बारे में सबको बताने लगती है। मेकअप करके आप कुछ वक्त के लिए तो जवान दिख सकती है, पर अगर बिना मेकअप भी अपने चहरे और फिगर को मेंटेन कर सकती है। बस आपको कुछ टिप्स फॉलो करनी पड़ेगी।

आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर शाइस्ता खान की माने को आप कुछ टिप्स फॉलो करके अपनी बढ़ती उम्र को लोगों से सामने छिपा सकते हैं, और अपनी उम्र को लेकर उन्हें कंफ्यूज कर सकते हैं बस आपको इन हेल्थ टिप्स को Apply करना है। डॉक्टर शाइस्ता के मुताबिक एजिंग जब ही शुरू हो जाती है जब एक बच्चा जन्म लेता है। हम इसे चाहकर भी नहीं सकते पर इसे कुछ चीजों के सहारे कम कर सकते है।

खानपान की अनदेखी भूलकर भी न करें।

 

डॉक्टर शाइस्ता कहती है की हर किसी को आज के युग में जवान दिखना है पर उनसे पूछो की वो डाइट का लेते हैं तो पता चलता है कि उन्हें खुद नहीं पता की वो क्या खा रहे हैं इस भागदौड़ भरी जिंदगी में जो ठिस समय पर मिल गया उसे खा लिया। वो फिल्मी अभिनेत्रियों की तहर ग्लोइंग स्कीन तो चाहते है पर इसके पीछे कितनी मेहनत है और उस मेहनत में सबसे जरूरी डाइट है ये नहीं समझना चाहते।

 

 

डॉक्टर शाइस्ता ने हेल्दी डाइट में हरी सब्जियां, फल और हेल्दी नॉनवेज को  शामिल करने की सलह दी है। उनका कहना है कि ये पोषक तत्वों से भरे होते हैं, जो स्किन को एजिंग साइन्स से लड़ने में मदद करते हैं। उन्होंने खाना टाइम पर खाने पर जोर दिया और ज्यादा से ज्यादा पानी पीने को कहा जो की आपकी स्किन को हमेशा हाइड्रेट बनाए रखने में मददगार है।

 

नींद से साथ नहीं करना कोई कॉम्प्रोमाइज

 

 

डॉक्टर शाइस्ता कहती है कि अधिकतर लोग फोन और कम्पूटर की स्क्रीन के सामने बैठे रहते है जिसके रेडियेशन हमारी स्किन पर बुरा प्रभाव डालती हैं। हमें इनसे बचना चाहिए और देरतक ना जागकर समय से सोकर टाइम से उठना चाहिए।

 

एक्सरसाइज के लिए रोज निकाले वक्त 

 

 

एक्सरसाइज करने से हमारा ब्लड सर्क्युलेशन ठीक रहता है ये सिर्फ हेल्थ के लिए नहीं स्किन के लिए भी अच्छा है। डॉक्टर शाइस्ता ने रोज 15 से 20 मिनट एक्सरसाइज करने की सलह दी है, फिर चाहे वो योगा हो या वर्कआउट।

 

 

Keshav Panchal

राजधानी दिल्ली के शाहदरा में 14 जुलाई 1996 को जन्म। दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन करने के साथ भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता का कोर्स किया। ख़बर फ़ास्ट, ओके इंडिया न्यूज़ के बाद जनता टीवी में पंजाब इनपुट हेड की भूमिका निभाई। नेड्रिक न्यूज में इनपुट हेड रहे और इसके बाद जेके न्यूज़ के साथ जुड़कर गुलिस्तान न्यूज़ में इनपुट हेड की कमान संभाली। फिलहाल फेडरल भारत में पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Keshav Panchal

राजधानी दिल्ली के शाहदरा में 14 जुलाई 1996 को जन्म। दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन करने के साथ भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता का कोर्स किया। ख़बर फ़ास्ट, ओके इंडिया न्यूज़ के बाद जनता टीवी में पंजाब इनपुट हेड की भूमिका निभाई। नेड्रिक न्यूज में इनपुट हेड रहे और इसके बाद जेके न्यूज़ के साथ जुड़कर गुलिस्तान न्यूज़ में इनपुट हेड की कमान संभाली। फिलहाल फेडरल भारत में पत्रकारिता का दौर जारी।

Related Articles

Back to top button
Close