धर्म-कर्मनोएडा वेस्ट

त्यौहारः सिटी हार्ट अकादमी स्कूल में मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से संबंधित स्कूल में सजाई गई थी आकर्षक झांसी, देखने पहुंचे लोग

ग्रेटर नोएडाः ग्रेटर नोएडा के दादरी कटहरा रोड़ स्थित सिटी हार्ट अकादमी स्कूल में भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर स्कूल के बच्चों ने श्रीकृष्ण जन्म और उनकी लीलाओं से संबंधित नाटक का आयोजन किया। इसे दर्शकों ने काफी सराहा।

स्कूल के छोटे-छोटे बच्चे श्री कृष्ण और राधा के रूप धारण किए हुए थे। ये बरबस ही लोगों को आकर्षित कर रहे थे। बच्चों ने श्री कृष्ण और सुदामा की मित्रता को नाटकों के जरिये बताया।

स्कूल की शंकराचार्य हॉउस की इंचार्ज शीतल वर्मा और कोमल सिसौदिया ने कार्यक्रम का संयोजन किया। स्कूल के सीनियर बच्चों ने हांडी तोड़कर माखन मिश्री का सेवन किया। इस दौरान अध्यापक, अध्यापिकाएं, और विद्यार्थी मौजूद रहे।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close