उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टराजनीति

सेवा पखवाड़ाः स्वास्थ्य केंद्र पर भाजपा ने लगाया शिविर, लोगों की सेवा की

कोविड प्रतिरोधक का टीका लगवाने आए लोगों को पिलाया पानी, फलाहार आदि दिए

ग्रेटर नोएडा वेस्ट। बिसरख स्वास्थ्य केंद्र में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत भाजपा बिसरख मंडल के कार्यकर्ताओं ने कोविड टीकाकरण हेल्प डेस्क लगाई। यहां टीकाकरण कराने आए लोगो को भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें पानी पिलाया और फलाहार आदि दिए।

भाजपा बिसरख मंडल के अध्यक्ष रवि भदौरिया ने बताया कि कार्यक्रम में विशेष रूप से जिलाध्यक्ष विजय भाटी, जिला महामंत्री मनोज गर्ग, दीपक भारद्वाज, पवन त्यागी, पवन रावल, मंडल महामंत्री जितेंद्र सैन जीतू, उपाध्यक्ष प्रवीण भाटी, रूप सिंह भाटी, ज्योत्स्ना सिंह, आनंद शर्मा सहित अन्य भाजपा के नेता और कार्यकर्ता  उपस्थित रहे।

गौरतलब है भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केे जन्मदिन के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 2 अक्टूबत तक सेवा पखवाड़ा मना रही है। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर लोगों की सहायता की जा रही है। अनेक कल्याणकारी कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close