उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडाधर्म-कर्मनोएडानोएडा वेस्ट

आस्थाः मां सिद्धिदात्री की विधि-विधान से गई पूजा-अर्चना

दुर्गा सप्तशती के मंत्रों से माता रानी व देवी देवताओं को दी गईं आहुतियां

नोएडा। मंगलवार को नोएडा के सेक्टर 82 स्थित प्राचीन तपोभूमि ब्रह्मचारी कुटी में नवरात्रि के नौवें दिन बोधगया मठ के महंत रमेश गिरि महाराज के सानिध्य में मां सिद्धिदात्री का विधि-विधान से पूजन किया गया। पंडित मनोहर दीक्षित शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सुबह 7 बजे से हवन यज्ञ कराया गया। इसमें दुर्गा सप्तशती के मंत्रों से मातारानी एवं अन्य देवताओं को आहुतियां दी गईं। हवन यज्ञ के उपरांत आरती की गई।  मातारानी को मिष्ठान व फलों का भोग लगाया गया और सभी भक्तों को वितरित किया गया।

इस अवसर पर आयोजन समिति के प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे ने कहा कि मां सिद्धिदात्री सभी सिद्धियों को प्रदान करने वाली हैं। मातारानी सबका कल्याण करने वाली हैं जो भक्त माता की प्रेम और श्रद्धा के साथ आराधना करते हैं उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। नवरात्रि में माता की आराधना से अनंत गुना फल की प्राप्ति होती है।

उन्होंने बताया कि विजय दशमी के दिन 5 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर कुटी व्यवस्थापक विकास भारती, पंडित अभिषेक तिवारी, अशोक कुमार, ओम कुशवाहा, पंडित चंद्रकांत दुबे,संजय त्यागी, बबलू चौहान, चौधरी जयकरण सहित तमाम भक्तजन मौजूद रहे।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close