उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टराजनीति

राजनीतिः राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का पड़ेगा व्यापक असर

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट के नोएडा पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत, मीडियों कर्मियों से की बात, कई सवालों को टाल गए

नोएडा। राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का देश की राजनीति पर व्यापक प्रभाव पड़ेगा। यह यात्रा देश में परिवर्तन लाएगी। हाल ही विभिन्न राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों पर इसका असर पड़ेगा। इससे चुनाव वाले राज्यों सहित देश में निश्चित रूप से बदलाव आएगा।

सचिन पायलट का आज बुधवार को नोएडा पहुंचने पर डीएनडी पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। यहीं पर उन्होंने मीडिया कर्मियों से बातचीत की।

भाजपा पर साधा निशाना  

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने देश में बढ़ती महंगाई को लेकर भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महंगाई दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। लोग इससे काफी त्रस्त हैं लेकिन सरकार का ध्यान इस ओर नहीं है। सरकार महंगाई को कम करने के लिए कुछ नहीं कर रही है।

ओवैसी के सवाल को टाल गए

आल इंडिया मजलिस मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के किसी मुस्लिम महिला के प्रधानमंत्री होने संबंधित सवाल को सचिन पायलट ने कोई जवाब नहीं दिया। वे इस सवाल को ही टाल गए और केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार पर ही हमलावर रहे।

सोनिया-राहुल बताया अपना नेता

सचिन पायलट ने सोनिया गांधी व राहुल गांधी को अपना नेता बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में देश में लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि हाल ही में हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, राजस्थान आदि राज्यों में विधानसभा के चुनाव होने हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे को चुनाव और राजनीति का काफी पुराना अनुभव है। कई बार सांसद और विधायक रह चुके हैं। पार्टी के विभिन्न पदों पर रह चुके हैं। चुनाव उनके नेतृत्व में लड़ा जाएगा।

राजस्थान में नेतृत्व के सवाल को भी टाल गए

सचिन पायलट राजस्थान में किसके नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा, के सवाल को भी टाल गए। उन्होंने कहा कि दिसंबर के पहले सप्ताह में भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान पहुंचेगी। इसके अलावा उत्तर भारत के भी विभिन्न राज्यों में राज्यों जाएगी। इस यात्रा का देश पर काफी प्रभाव पड़ेगा। विभिन्न राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों पर भी इसका असर होगा। हम सभी राज्यों में होने वाले चुनावों की पूरी गंभीरता से तैयारी कर रहे हैं।

वेदपुरा गांव के लिए हुए रवाना

सचिन पायलट यहां डीएनडी टोल प्लाजा से ग्रेटर नोएडा के वेदपुरा गांव के लिए रवाना हुए। वे यहां के निवासी बताए जाते हैं। उनका यहां प्रायः आना-जाना लगा रहता है।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close