×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडाराजनीतिराज्य

यूपी राजनीति में नया सियासी तनाव: ब्राह्मण प्रतिनिधित्व बना बड़ा मुद्दा

लखनऊ- उत्तर प्रदेश में हुए हालिया मंत्रिमंडल विस्तार के बाद प्रदेश की राजनीति में ब्राह्मण प्रतिनिधित्व को लेकर नई बहस शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हुए इस विस्तार में जहां कई नए चेहरों को अवसर दिया गया, वहीं लंबे समय से संगठन और विचारधारा के लिए समर्पित कार्य कर रहे प्रभावशाली ब्राह्मण नेताओं की उपेक्षा ने समाज में गहरी नाराजगी पैदा कर दी है।

राजनीतिक और सामाजिक हलकों में सबसे अधिक चर्चा पश्चिम उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता पंडित सुनील भराला को मंत्रिमंडल में स्थान न मिलने को लेकर हो रही है। पंडित सुनील भराला का परिवार पिछले तीन पीढ़ियों से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और भाजपा की विचारधारा के प्रति समर्पित रहा है। भाजपा के संघर्षकाल में जब पार्टी विपक्ष में थी, तब श्रमिक बस्तियों, गांवों और झुग्गी-झोपड़ियों तक भाजपा का संगठन मजबूत करने में भराला परिवार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पंडित सुनील भराला ने श्रम कल्याण परिषद में दर्जा प्राप्त मंत्री रहते हुए लगभग 8 करोड़ 30 लाख श्रमिकों के पंजीकरण का ऐतिहासिक कार्य किया था, जिसे आज भी श्रमिक हितों के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जाता है। इसके अतिरिक्त 2025 के दिव्य महाकुंभ में लाखों श्रद्धालुओं के भोजन, आवास और सेवा प्रबंधन में भी उनकी सक्रिय भूमिका की व्यापक सराहना हुई थी।

इसके बावजूद मंत्रिमंडल विस्तार में ऐसे नेताओं की अनदेखी होना भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं और ब्राह्मण समाज को निराश करने वाला निर्णय माना जा रहा है।

समाज में यह चर्चा भी तेज है कि जिन नेताओं ने वर्षों तक भाजपा और संगठन की विचारधारा के लिए संघर्ष किया, उनकी अपेक्षा दल बदलकर आए नेताओं को अधिक महत्व दिया जा रहा है। समाज के लोगों का कहना है कि समाजवादी पार्टी से भाजपा में आए मनोज पांडे को लगातार महत्व दिया जा रहा है, जबकि भाजपा की विचारधारा से जीवनभर जुड़े नेताओं की उपेक्षा की जा रही है।

इसी प्रकार बहुजन समाज पार्टी से भाजपा में आए ब्रजेश पाठक को न केवल मंत्री बनाया गया बल्कि उन्हें प्रदेश का उपमुख्यमंत्री पद भी सौंपा गया। इससे संगठन के पुराने और निष्ठावान कार्यकर्ताओं में यह संदेश गया है कि वर्षों की वैचारिक प्रतिबद्धता और संघर्ष की अपेक्षा दल बदलकर आने वाले नेताओं को प्राथमिकता दी जा रही है।

ब्राह्मण समाज के विभिन्न संगठनों और राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि भाजपा नेतृत्व समय रहते इस असंतोष को संतुलित नहीं कर पाया, तो इसका असर 2027 के विधानसभा चुनाव में दिखाई दे सकता है। उत्तर प्रदेश की राजनीति में ब्राह्मण समाज हमेशा निर्णायक भूमिका निभाता रहा है और सम्मानजनक प्रतिनिधित्व की अपेक्षा भी रखता है।

भाजपा नेतृत्व भले ही “सबका साथ, सबका विकास” की नीति की बात करता हो, लेकिन वर्तमान मंत्रिमंडल विस्तार के बाद ब्राह्मण समाज के एक बड़े वर्ग में उपेक्षा की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है।

प्रदेश की जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं की अपेक्षा है कि संगठन और सरकार भविष्य में समर्पित, जमीनी और वैचारिक रूप से प्रतिबद्ध नेताओं को उचित सम्मान और प्रतिनिधित्व देने की दिशा में सकारात्मक कदम उठाएगी।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Related Articles

Back to top button
Close