Noida: निर्माणधीन साइट से खुदाई के दौरान निकले जेवरात और फिर ठग लिए 16 लाख, तीन गिरफ्तार
उन्होंने अंकुल के पास एक महिला आई थी। उसने एक निर्माणाधीन साइट की खुदाई के दौरान सोने व चांदी के जेवरात मिलने का झांसा दिया।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की निर्माणाधीन साइटों पर खुदाई के दौरान सोने एवं चांदी के जेवरात मिलने की बात कहकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। बिसरख कोतवाली पुलिस ने महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने एक लाख 20 हजार रुपये, सोने की चैन और दो—दो लाख रुपये की एफडी फ्रीज कराई है।
बिसरख कोतवाली पुलिस ने बताया कि दिल्ली के जेजे कॉलोनी निवासी मनी पत्नी शंकर, मोहन पुत्र दुर्गा प्रसाद और दिल्ली की गोकलपुरी निवासी धर्मा पुत्र राजा राम को गिरफ्तार किया है।आरोपियों ने वादी को सोने की जेवरात बताकर 16 लाख से अधिक की ठगी की थी। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।
उन्होंने अंकुल के पास एक महिला आई थी। उसने एक निर्माणाधीन साइट की खुदाई के दौरान सोने व चांदी के जेवरात मिलने का झांसा दिया। उसके झांसे में आकर पीड़ित ने उसे 16 लाख रुपये दे दिए।मनी और मोहन मौसेरे भाई—बहन है, जबकि धर्मी इनका रिश्तेदार है। बिसरख कोतवाली प्रभारी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर तीनों को गिरफ्तार किया गया है।



