Noida: UGC और आरक्षण में सुधार की मांग के बीच मायावती का बड़ा दांव, गृहजनपद में आकाश आंनद करेंगे पहली बार जनसभा
इस दौरान जेवर विधानभा सीट से प्रत्याशी के नाम का भी ऐलान करने की उम्मीद है। दनकौर के आदर्श इंटर कॉलेज के खेल मैदान में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाना है।

यूपी में होने वाले 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बसपा इस बार पूरे जोर—शोर से चुनावी अभियान में जुट गई है। बसपा सुप्रीमो अपने गृहजनपद से चुनावी बिगुंल फूंकने जा रही है। बादलपुर की रहने वाली मायावती का भतीजा आकाश आंनद जेवर विधानसभा में अपने जिले में पहली बार कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे।
इस दौरान जेवर विधानभा सीट से प्रत्याशी के नाम का भी ऐलान करने की उम्मीद है। दनकौर के आदर्श इंटर कॉलेज के खेल मैदान में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाना है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मुनकाद अली ने बताया कि राष्ट्रीय चीफ कोर्डिनेटर आकाश आनंद मंगलवार को सम्मेलन को संबोधित करने के लिए आ रहे है। इसी मंच से बसपा जेवर विधानसभा सीट पर अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा करने जा रही है। जेवर विधानसभा सीट से बसपा सतवीर नागर को अपना प्रत्याशी घोषित कर सकती है।
मिशन 2027 को लेकर गौतमबुद्धनगर जिले में सियासत तेज हो चुकी है। यूजीसी, आरक्षण और एससी/एसटी एक्ट के मुद्दे पर भाजपा का अपना कोर वोटर माने जाने वाला सवर्ण मतदाता नाराज नजर आ रहा है। राजनीतिक गलियारों में भाजपा को नुकसान होने की आंशका है। इसी बीच अब बसपा उसे पूरी तरह अपनी तरफ मोड़ने का प्रयास कर रही है।
सतवीर नागर पूर्व में गौतमबुद्धनगर से लोकसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं। इस घोषणा के साथ ही बसपा जेवर विधानसभा सीट पर गुर्जर कार्ड खेलने जा रही है। जेवर में प्रारंभ हुए नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के कारण यह विधानसभा सीट सभी राजनीतिक दलों के लिए अहम बन चुकी है।




