×
Uncategorized

Noida: नोएडा एयरपोर्ट से उड़ान से पहले परिसर में गूंजे वैदिक मंत्र, यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं का किया गया निरीक्षण

इस दौरान जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि नोएडा एयरपोर्ट केवल एक हवाई अड्डे नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के विकास, निवेश, रोजगार और वैश्विक पहचान का प्रतीक बनने जा रहा है।

नोएडा एयरपोर्ट परिसर में वीरवार को वैदिक मंत्रोच्चारण और विधि-विधान के साथ पूजा—अर्चना की गई। टर्मिनल फोरकोर्ट एरिया(ईस्ट साइड) में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के दौरान एयरपोर्ट के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। इस अवसर पर भारतीय संस्कृति और परंपरा की झलक देखने को मिली। जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह सहित प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारी भी इस पूजा और हवन में उपस्थित

इस दौरान जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि नोएडा एयरपोर्ट केवल एक हवाई अड्डे नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के विकास, निवेश, रोजगार और वैश्विक पहचान का प्रतीक बनने जा रहा है। भारतीय संस्कृति में हर शुभ कार्य की शुरुआत पूजा-अर्चना एवं वैदिक परंपराओं के साथ करने की परंपरा रही है। इसी भावना के साथ एयरपोर्ट के नए चरण का शुभारंभ सकारात्मक ऊर्जा, आध्यात्मिक वातावरण और मंगलकामनाओं के बीच किया गया। जेवर विधायक ने कहा कि यह हवाई अड्डा आने वाले समय में लाखों युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएगा। साथ ही व्यापार, पर्यटन और औद्योगिक विकास को नई गति प्रदान करेगी।

बता दें कि, नोएडा एयरपोर्ट का 15 जून 2026 से उड़ान भरने शुरू कर देंगे। यह उत्तर प्रदेश के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि होगी। एयरपोर्ट के संचालन से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कनेक्टिविटी मजबूत होगी। उन्होंने एयरपोर्ट की व्यवस्थाओं, यात्री सुविधा एवं संचालन तैयारियों का निरीक्षण किया। विधायक ने चेक-इन काउंटर, टिकट एवं एयरलाइन सहायता बूथ, इमिग्रेशन बूथ, सुरक्षा जांच काउंटर, कस्टम विभाग, सूचना एवं सहायता केंद्र, बैगेज सहायता काउंटर, मेडिकल एवं इमरजेंसी सहायता बूथ, टैक्सी एवं परिवहन सहायता केंद्र, वीआईपी लाउंज सुविधा, पुलिस सहायता बूथ, फायर एवं आपातकालीन सेवा यूनिट, डिजिटल सूचना एवं शिकायत निवारण केंद्र समेत अन्य की जानकारी ली।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close