उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरनोएडाब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

Noida News : नोएडा में दंपत्ति ने जहर खाकर जान दी, सुसाइड नोट से उठे ये सवाल

नोएडा : साइबर सिटी नोएडा में एक दंपत्ति ने संदिग्ध अवस्था में जहर खा लिया | घटना के बाद मौके पर पहुँची पुलिस को सुसाइड नोट, जहर की खाली डिब्बी मिली है। पुलिस ने पति और पत्नी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना सेक्टर-113 थाना क्षेत्र के सेक्टर 122 के ऍम ब्लॉक की है।
सेक्टर 113 थाना प्रभारी ने बताया कि सोमवार सुबह सूरज पुत्र बृज लाल निवासी मुरादनगर, गाजियाबाद ने फोन पर सूचना दी कि वह मेरठ के कंकरखेड़ा के कासमपुर निवासी तरुण पुत्र मनोहर लाल का रिश्तेदार है। तरुण अपनी पत्नी के साथ सेक्टर-122 में ऍम-02 पर किराये पर रहता है और कल रात से फ़ोन नहीं उठा रहा है।सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सेक्टर 122 के आवास पर आकर देखा तो तरुण व उसकी पत्नी सरिता कमरे में मृत अवस्था में पड़े थे। दोनों के पास से एक जहर की खाली डिब्बी, सुसाइड नोट पुलिस को मिले। सरिता भी मेरठ के जागृति विहार की रहने वाली थी। पुलिस ने फॉरेसिक टीम को बुलाकर जांच की है।

सरिता की दूसरी शादी थी

मेरठ की रहनी वाली सरिता तलाकशुदा थी। तरुण से उसने दूसरी शादी की थी। पुलिस का कहना है कि पारिवारिक कलेश आत्महत्या की वजह हो सकती है। शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस हर पहलू से दोनों की मौत की जांच कर रही है।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close