नोएडा

Noida: बरौला में खौफनाक हत्या करने के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो किए गिरफ्तार, मर्डर के पीछे सामने आई बड़ी वजह

नोएडा के बरौला में शनिवार देर रात युवक की हत्या करने के मामले में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। बाइक सवार युवकों ने उन्हें बाइक के पीछे बांधकर गर्दन में फंदा डालकर उसको मार डाला। दर्दनाक मौत के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। उधर, बताया गया है कि पिता के साथ बदतमीजी करने पर आरोपियों ने उसकी हत्या की है।

बता दें कि, मेहंदी हसन का चार साल पहले अनुज के पिता से विवाद हो गया था। मेहंदी हसन ने अनुज के पिता पर हमला कर दिया था। इसी का बदला लेने के लिए अनुज और एक अन्य युवक के साथ मिलकर महंदी हसन पर हमला कर दिया। उसे बाइक के पीछे बांधकर खौफनाक तरीके से मार डाला। हालांकि पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों ने चाक़ू मारकर घायल किया था। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कुछ लोगों का कहना है कि युवक का सिर पूरी तरीके से धड़ से अलग हो गया था। पुलिस ने इसे इंकार किया है।

मुठभेड़ के बाद आरोपी गिरफ्तार
पुलिस कमिश्नरेट के मुताबिक, मेहंदी हसन के हत्यारों से बरौला पुलिया के पास मुठभेड़ हुई। इसमें अनुज एवं नितिन घायल हो गए। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही उनसे हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया गया है। इनके द्वारा आला कत्ल की बरामदगी के पश्चात पुलिस पार्टी हमला किया गया। पुलिस पार्टी ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की। जिसमें दोनों घायल हो गए।
गांव में पुलिस तैनात

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close