ऑपरेशन सिंदूर: लिस्बन में भारतीय मिशन का कड़ा संदेश!

नोएडा : पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा पाकिस्तान में किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से पाकिस्तान और उसके समर्थक अब तक उबर नहीं पाए हैं।
इस बीच पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में भारतीय मिशन ने पाकिस्तान समर्थक प्रदर्शनकारियों को कड़ा जवाब दिया।
भारतीय राजदूत प्रदीप कुमार अन्य राजनयिकों के साथ मजबूती से खड़े रहे और एक बड़े पोस्टर के माध्यम से संदेश दिया – “ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है”।
लिस्बन में पाकिस्तान समर्थक प्रदर्शन
रविवार को लिस्बन में पाकिस्तानी नागरिकों का एक समूह भारतीय मिशन के बाहर विरोध प्रदर्शन करने पहुंचा। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तानी सेना प्रमुख मुनीर की तस्वीरें लहराईं और भारत विरोधी नारेबाजी की।
हालांकि, भारतीय राजनयिकों ने संयम और दृढ़ता दिखाते हुए ऑपरेशन सिंदूर की उपलब्धियों का प्रदर्शन किया। इससे प्रदर्शनकारियों में हताशा फैल गई, और वे पीछे हटने को मजबूर हो गए।
भारतीय राजदूत का मास्टरस्ट्रोक
भारतीय राजदूत प्रदीप कुमार द्वारा ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का प्रदर्शन करना एक मास्टरस्ट्रोक साबित हुआ। इससे भारत की सैन्य ताकत और आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई के प्रति उसके संकल्प का स्पष्ट संदेश गया। पोस्टर में लिखा संदेश – “ऑपरेशन सिंदूर- अभी खत्म नहीं हुआ है” – यह स्पष्ट कर गया कि भारत आतंकवाद के खात्मे के लिए प्रतिबद्ध है।
पाकिस्तान और दुनिया को स्पष्ट संदेश
लिस्बन की इस घटना ने भारत के बढ़ते कूटनीतिक और रणनीतिक प्रभाव को भी उजागर किया। भारतीय मिशन की साहसिक प्रतिक्रिया ने पाकिस्तान को स्पष्ट संदेश दिया कि भारत न तो डरेगा और न ही पीछे हटेगा। यह भारत के आत्मसम्मान और संप्रभुता की रक्षा के लिए दृढ़ निश्चय का प्रतीक है।