×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टराज्यहेल्थ

ग्रेटर नोएडा : गौरसौन्दर्यम बना योग का केंद्र, सैकड़ों निवासियों ने किया योग! 

नोएडा : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 के अवसर पर ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौरसौन्दर्यम में योग के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने हेतु कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन आयोजनों में समाज के विभिन्न वर्गों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।

हरे राम हरे कृष्ण मंदिर पार्क में “लाइफ जीने वाले समूह” का योग सत्र

“लाइफ जीने वाले समूह” द्वारा हरे राम हरे कृष्ण मंदिर पार्क में योग सत्र का आयोजन किया गया। योग गुरु श्री जितेन्द्र राय और श्री राजीव कपूर ने उपस्थितजनों को योगाभ्यास करवाया।

कार्यक्रम में “अर्जुन शाखा” गौरसौन्दर्यम के स्वयंसेवकों ने भी भाग लिया। योग सत्र के अंत में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रार्थना हुई और सभी प्रतिभागियों को सूक्ष्म जलपान कराया गया।

भारतीय योग संस्थान द्वारा गौतम बुद्ध पार्क में प्रातःकालीन योग

भारतीय योग संस्थान ने प्रातः 5 बजे से गौरसौन्दर्यम के गौतम बुद्ध पार्क में योग सत्र का आयोजन किया। इस सत्र का नेतृत्व योग गुरु श्रीमती संजीता मलिक और श्रीमती अमिता गिरधर ने किया। एक घंटे चले इस सत्र में विशेष रूप से मातृशक्ति की उपस्थिति सराहनीय रही।

दिनीश स्कूल प्रांगण में “टैपिंग फीट” संस्था का आयोजन

“टैपिंग फीट” संस्था द्वारा गौरसौन्दर्यम के दिनीश स्कूल परिसर में एक और योग सत्र आयोजित किया गया। आयोजनकर्ताओं में श्री मयंक जैन और श्रीमती शालिनी सिंह प्रमुख रहे। इस सत्र में सोसाइटी के कई निवासियों ने भाग लिया और योग के महत्व को समझा।

एम्फी थिएटर में मातृशक्ति के लिए विशेष योग सत्र

डॉ. शिप्रा राम के ‘योगिक वैलनेस’ द्वारा मातृशक्ति के लिए एम्फी थिएटर में विशेष योग सत्र आयोजित किया गया। डॉ. शिप्रा राम, जो पतंजलि योग पीठ से प्रशिक्षित हैं, ने नियमित योग के लाभ बताए और महिलाओं को प्रोत्साहित किया कि वे रोजाना योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं।

“एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य” थीम का प्रचार

इस वर्ष के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य” को सभी कार्यक्रमों में जोर-शोर से प्रचारित किया गया। निवासियों को योग के ज़रिए न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक और पर्यावरणीय स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक किया गया।

ठोस अपशिष्ट निस्तारण के प्रति जागरूकता अभियान

गौरसौन्दर्यम AOA और Save Earth वालंटियर्स ने मिलकर ठोस कचरे के निस्तारण पर कार्य योजना शुरू की। इस अभियान के अंतर्गत ओजस गुप्ता की टीम ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

आयोजन का समन्वय

संपूर्ण कार्यक्रमों के समन्वयन की ज़िम्मेदारी श्री अनिल प्रताप सिंह ने निभाई, जिन्होंने विभिन्न संस्थाओं और स्वयंसेवकों को एक साथ जोड़कर सफल आयोजन सुनिश्चित किया।

 

 

 

Divya Gupta

Tags

Related Articles

Back to top button
Close