×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टराजनीतिराज्य

साइबर सुरक्षा अभियान खत्म, अमिताभ बच्चन की कॉलर ट्यून अब बंद

नोएडा: मेगास्टार अमिताभ बच्चन की आवाज़ में चल रही साइबर क्राइम जागरूकता कॉलर ट्यून को गुरुवार से हटा दिया गया है।

यह कॉलर ट्यून केंद्र सरकार के साइबर सुरक्षा अभियान का हिस्सा थी, जिसका उद्देश्य लोगों को ऑनलाइन धोखाधड़ी से सावधान करना था।

कॉलर ट्यून बनी आपात स्थिति में बाधा

यह फैसला ऐसे समय में आया है जब आपातकालीन परिस्थितियों में कॉलर ट्यून को लेकर कई लोगों ने शिकायत की थी। उनका कहना था कि यह ट्यून जरूरी कॉल्स के बीच समय की देरी का कारण बनती है।

ट्रोलिंग का शिकार हुए अमिताभ बच्चन

अभिनेता अमिताभ बच्चन को इस कॉलर ट्यून के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया गया। हाल ही में एक यूजर की टिप्पणी पर बच्चन ने जवाब देते हुए कहा,

“सरकार को बोलो भाई, उनको जो कहा हमने कर दिया।”

 

“तो क्या हुआ, मैं भी फैन हूं!” — बिग बी का करारा जवाब

सोमवार को बच्चन ने एक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने लिखा –

“जी हां हुजूर, मैं भी एक प्रशंसक हूं। तो??”

एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा – “तो फोन पर बोलना बंद करो भय!”

जिस पर बिग बी ने सरकार की ओर इशारा करते हुए जवाब दिया।

उम्र पर टिप्पणी का भी दिया करारा जवाब

जब एक यूजर ने उम्र को लेकर तंज कसा, तो बच्चन ने जवाब दिया –

“एक दिन भगवान न करें जो जल्दी आए, आप भी साथिया जाएंगे। परंतु हमारे यहां कहते हैं – जो साथा, जो पाठा।”

पहले भी हुई थी कॉलर ट्यून को लेकर आलोचना

कोरोना काल में कोविड सावधानियों से जुड़ी कॉलर ट्यून में भी अमिताभ बच्चन की आवाज को लेकर विवाद हुआ था। उनके और परिवार के संक्रमित होने के बाद, दिल्ली हाई कोर्ट में एक याचिका दायर कर ट्यून से उनकी आवाज हटाने की मांग की गई थी।

Divya Gupta

Tags

Related Articles

Back to top button
Close