सावन 2025: कब है पहला सोमवार, क्या हैं खास योग और किस दिन बन रहा है दुर्लभ संयोग?
नोएडा: हिंदू धर्म में सावन का महीना विशेष रूप से पवित्र और आध्यात्मिक महत्व रखने वाला समय माना जाता है।
यह माह पूरी तरह से भगवान शिव को समर्पित होता है, और शिवभक्त इस अवधि में उपवास, जलाभिषेक और रुद्राभिषेक जैसी धार्मिक विधियों से भगवान शिव की कृपा पाने का प्रयास करते हैं।
कब से शुरू हो रहा है सावन माह 2025?
हिंदू पंचांग के अनुसार, इस वर्ष सावन 11 जुलाई 2025 (शुक्रवार) से शुरू होकर 9 अगस्त 2025 तक चलेगा। सावन माह में शिवभक्त पूरे 30 दिनों तक शिवलिंग पर जल चढ़ाकर, मंत्र जाप और व्रत के माध्यम से पूजा करते हैं, खासकर हर सोमवार को इसका विशेष महत्व होता है।
पहला सोमवार व्रत: 14 जुलाई को
सावन का पहला सोमवार व्रत 14 जुलाई 2025 को पड़ेगा। सोमवार का दिन भगवान शिव को अत्यंत प्रिय होता है, और जब यह दिन सावन के माह में आता है, तो इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। इस दिन शिव भक्त व्रत रखते हैं, उपवास करते हैं और विशेष पूजा करते हैं।
शुभ योगों से भरपूर रहेगा सावन 2025
इस वर्ष सावन के दौरान कई शुभ योग और नक्षत्रों का संयोग बन रहा है, जो इस माह को और भी फलदायक बना रहा है:
11 जुलाई: सावन की शुरुआत प्रतिपदा तिथि रात 11:07 बजे से।
14 जुलाई (पहला सोमवार):
स्वाति नक्षत्र, सिद्ध योग,
धनिष्ठा नक्षत्र, आयुष्मान योग,
साथ ही गणेश चतुर्थी का विशेष संयोग।
21 जुलाई (दूसरा सोमवार):
रोहिणी नक्षत्र में चंद्रमा का गोचर,
कामिका एकादशी,
सर्वार्थ सिद्धि योग।
28 जुलाई (तीसरा सोमवार):
पूर्वा फाल्गुनी और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र,
सिंह राशि में चंद्रमा, धन लाभ का योग।
4 अगस्त (आखिरी सोमवार):
सर्वार्थ सिद्धि योग,
ब्रह्मा योग
इंद्र योग, जो इस दिन को अत्यंत शुभ बनाते हैं।




