छह घंटे में दो एनकाउंटर: नोएडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी और लूट की वारदातों का पर्दाफाश !

नोएडा : नोएडा के सेक्टर-20 थाना क्षेत्र में एक बदमाश ब्रेजा कार में सवार होकर इलाके में संदिग्ध तरीके से घूम रहा था।
पुलिस ने जब उसे रुकने का इशारा किया तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बदमाश को लगी और उसे घायल अवस्था में पकड़ लिया गया।
पकड़े गए बदमाश की पहचान अशरफ उर्फ अजय के रूप में हुई है, जो मैनपुरी का रहने वाला है। उसके दो साथी आरिफ और सलमान को भी मौके से गिरफ्तार किया गया। तीनों आरोपी वर्तमान में सूरजपुर में किराये के मकान में रह रहे थे।
रेकी कर देते थे वारदात को अंजाम, भारी मात्रा में सामान बरामद
पुलिस के मुताबिक, ये बदमाश ब्रेजा कार में घूम-घूम कर रेकी करते थे और मौका मिलते ही चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते थे। इनके कब्जे से:₹45,000 नकद,अवैध तमंचा और कारतूस और चोरी का अन्य सामान
बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि इनके खिलाफ छह से अधिक आपराधिक केस दर्ज हैं।
सेक्टर-76 में दूसरी मुठभेड़, बाइक सवार बदमाश घायल
दूसरी मुठभेड़ सेक्टर-76 में हुई, जो सेक्टर-49 थाना क्षेत्र में आता है। यहां बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर गोली चलाई। जवाबी फायरिंग में बदमाश सुशील उर्फ टेरा घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सुशील उर्फ टेरा पर पहले से दर्ज हैं 7 आपराधिक केस
सुशील उर्फ टेरा मूल रूप से हापुड़ का रहने वाला है और अपने गैंग के साथ मिलकर लूट व चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। उसके पास से चोरी की बाइक और तमंचा
बरामद किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अन्य साथियों की तलाश जारी है।




