×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टराजनीतिराज्य

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में चलेंगी 500 ई-बसें, इस सेक्टर में तैयार होंगे हाईटेक टर्मिनल

नोएडा : नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास क्षेत्र (YEIDA) में कुल 500 ई-बसों का संचालन किया जाएगा। ये बसें शहर के 25 प्रमुख रूटों पर चलेंगी, जिनमें नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को भी जोड़ा गया है।

सेक्टर-82 और 90 में बनेंगे बस टर्मिनल

इन बसों के लिए सेक्टर-82 और सेक्टर-90 में टर्मिनल बनाए जा रहे हैं। यहीं पर बसों की पार्किंग, चार्जिंग, सर्विसिंग और वाशिंग की सुविधा होगी। टर्मिनल में चार्जिंग स्टेशन, सर्विस स्टेशन और शेड सहित आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जा रहा है।

सलाहकार कंपनियों को सौंपा गया सर्वे काम

इस प्रोजेक्ट के लिए सात सलाहकार कंपनियों को पत्र भेजा गया था। इनमें से डिम्स (DIMTS) नामक कंपनी ने सर्वे की शुरुआत कर दी है। डिम्स के प्रतिनिधियों ने सेक्टर-82 और 90 के टर्मिनलों का निरीक्षण किया और अब 10 दिन में अपनी रिपोर्ट ट्रैफिक सेल को सौंपेंगे।

सर्वे के बाद होगा कंपनी चयन और टेंडर जारी

सर्वे रिपोर्ट के आधार पर एक प्रस्तुतीकरण किया जाएगा, जिसमें किसी एक सलाहकार कंपनी का चयन होगा। इसके बाद उसी कंपनी की गाइडलाइन के अनुसार ई-बस परियोजना के लिए टेंडर जारी किया जाएगा।

तीनों क्षेत्रों में ऐसे होगा बसों का वितरण

नोएडा: 300 ई-बस

ग्रेटर नोएडा: 100 ई-बस

यीडा क्षेत्र: 100 ई-बस

जीसीसी मॉडल पर होगा संचालन, दो कंपनियां तय

ई-बसों का संचालन Gross Cost Contract (GCC) मॉडल पर होगा। इसके लिए दो कंपनियों को चुना गया है:

1. ट्रैवल टाइम मोबिलिटी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड

9 मीटर लंबी बस

54.90 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से संचालन

2. डेलबस मोबिलिटी प्राइवेट लिमिटेड

12 मीटर लंबी बस

67.99 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से संचालन

कुल प्रोजेक्ट लागत: 675 करोड़ रुपये

यह पूरी ई-बस योजना करीब 675 करोड़ रुपये की लागत से तैयार की जा रही है, जो नोएडा और आसपास के क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन को हरित, आधुनिक और सुलभ बनाएगी।

 

Divya Gupta

Tags

Related Articles

Back to top button
Close