उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टराजनीतिराज्य
सूरजपुर के गद्दा गोदाम में आग, समय पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने बचाई बड़ी अनहोनी

नोएडा: ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित एक गद्दे के गोदाम में सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे अचानक आग लग गई।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम महज 5 मिनट में मौके पर पहुंच गई और तत्परता दिखाते हुए करीब 30 मिनट की कड़ी मेहनत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।
फायर टीम की मुस्तैदी से नहीं फैली आग
मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार के अनुसार, आग ने कोई बड़ा रूप नहीं ले पाया क्योंकि टीम ने समय रहते कार्रवाई कर ली थी। गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
आग के कारणों की जांच जारी
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं और गोदाम में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।




