×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टराजनीतिराज्य

सेक्टर-34 में शुक्र बाजार बने जाम की वजह, वेंडर जोन सीमित करने की मांग

नोएडा: शुक्रवार को नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों और सेक्टर-34 आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों के बीच बैठक आयोजित की गई।

बैठक में शुक्र बाजार के कारण होने वाले ट्रैफिक जाम और वेंडर जोन की अव्यवस्था को लेकर प्रमुख मुद्दे उठाए गए।

शुक्र बाजार को सर्विस रोड पर शिफ्ट करने का सुझाव

आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने मांग की कि शुक्रवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार (शुक्र बाजार) को सेक्टर के अंदर से हटाकर सर्विस रोड पर शिफ्ट किया जाए, ताकि आवागमन में बाधा न आए। उन्होंने कहा कि वेंडर जोन की वजह से क्षेत्र में जाम की समस्या लगातार गंभीर हो रही है।

सिंचाई नाले को ढकने, पार्कों में लाइट और फव्वारे लगाने की मांग

बैठक में यह भी मांग की गई कि सेक्टर में मौजूद सिंचाई नाले को ढंका जाए, जिससे सुरक्षा और स्वच्छता बनी रहे। साथ ही पार्कों में लाइटिंग और फव्वारों की सुविधा बढ़ाने पर भी ज़ोर दिया गया।

मार्केट सौंदर्यीकरण की भी उठी आवाज़

स्थानीय निवासियों ने सेक्टर की मार्केट के सौंदर्यीकरण की मांग भी अधिकारियों के समक्ष रखी, ताकि वहां का वातावरण अधिक व्यवस्थित और आकर्षक बन सके।

प्राधिकरण और आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों की उपस्थिति

इस बैठक में नोएडा प्राधिकरण की ओर से उद्यान निदेशक आनंद मोहन सिंह, परियोजना अभियंता गौरव बंसल (जन स्वास्थ्य विभाग), वरिष्ठ प्रबंधक पारसनाथ सोनकर, प्रबंधक प्रेमचंद, सुनील कश्यप, मनोज शुक्ला, सहायक निदेशक प्रशांत सिंह, प्रबंधक आदर्श सिंह, और अवर अभियंता आरपी सिंह, महेश चौहान मौजूद रहे।

वहीं आरडब्ल्यूए की ओर से केके जैन, धर्मेन्द्र शर्मा, एसी भारद्वाज, कुलदीप, मुंशी, देवेंद्र वत्स, कर्नल अतुल सरीन, शेखर शर्मा, दीपाली पसारी समेत अन्य सदस्य बैठक में उपस्थित थे।

Divya Gupta

Tags

Related Articles

Back to top button
Close