×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर भाजपा का मंथन ग्रेटर नोएडा में प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने दी रणनीतिक दिशा

ग्रेटर नोएडा : आगामी 2027 विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी पश्चिम क्षेत्र की महत्वपूर्ण बैठक आज रेड कारपेट होटल, ग्रेटर नोएडा में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

बैठक की शुरुआत में धर्मपाल सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का उद्देश्य केवल सत्ता प्राप्त करना नहीं, बल्कि राष्ट्रहित को सर्वोच्च रखना और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा का भाव पहुँचाना है। उन्होंने जोर देकर कहा कि हर कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है और बूथ स्तर पर सक्रियता ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुँचाने और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

बैठक में यह तय किया गया कि आगामी चुनावों में जीत सुनिश्चित करने के लिए बूथ समितियों को और सक्रिय किया जाएगा, गाँव-गाँव तक जनसंपर्क अभियान चलाए जाएंगे और केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने पर विशेष ध्यान रहेगा।

पश्चिम क्षेत्र के 19 ज़िलों के प्रभारी, अध्यक्षों एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में संगठनात्मक मजबूती, कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाने और आगामी कार्यक्रमों व अभियानों को गति देने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।

इस अवसर पर पश्चिम क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र शिशोदिया, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डॉ. महेश शर्मा, राज्यसभा सांसद सुरेन्द्र नागर, प्रदेश उपाध्यक्ष कान्ता कर्दम, प्रदेश मंत्री चंद्रमोहन सिंह, जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर, विकास अग्रवाल, हरिओम शर्मा, आशीष वत्स, बिजेन्द्र नागर सहित सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के समापन पर सभी पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि भारतीय जनता पार्टी को और अधिक सशक्त बनाकर नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के लिए पूर्ण समर्पण और ऊर्जा के साथ कार्य करेंगे।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Tags

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Related Articles

Back to top button
Close