राष्ट्रीय परशुराम परिषद का बड़ा निर्णय – मेरठ में बनेगा विश्व का पहला परशुराम धाम

नोएडा : राष्ट्रीय परशुराम परिषद की केंद्रीय टीम की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को नोएडा के सेक्टर 63 स्थित C-171 कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता परिषद के उपाध्यक्ष श्री एस.के. शर्मा जी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में परिषद के संस्थापक एवं पूर्व मंत्री माननीय श्री सुनील भराला जी उपस्थित रहे।
बैठक में राष्ट्रीय स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारी, विभिन्न प्रदेश अध्यक्ष, युवाक्रांत प्रकोष्ठ, महिला विंग, परशुराम शक्ति वाहिनी एवं अन्य प्रकोष्ठों के प्रमुख शामिल हुए। परिषद की राष्ट्रव्यापी गतिविधियों, संगठन विस्तार तथा आगामी अभियानों को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
प्रमुख विचार-विमर्श व लिए गए निर्णय:
- मेरठ में बनेगा परशुराम धाम: परिषद ने निर्णय लिया कि मेरठ में परशुराम धाम की स्थापना की जाएगी। यह देश में परिषद द्वारा निर्मित पहला आधिकारिक धाम होगा। भूमि चयन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।
- प्रदेश स्तरीय संगठन विस्तार पर ज़ोर: हर राज्य में जिला एवं तहसील स्तर तक परिषद की टीमों का पुनर्गठन किया जाएगा।
- युवाओं एवं महिलाओं की सक्रिय भागीदारी: परशुराम शक्ति वाहिनी एवं महिला इकाई को मज़बूत करते हुए विशेष सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय हुआ।
- राष्ट्रीय सदस्यता महा-अभियान: आगामी माह से पूरे देश में एक संयुक्त सदस्यता अभियान चलाकर युवाओं को परिषद से जोड़ा जाएगा।
- विचार संगोष्ठी एवं महाशिविर: अक्टूबर 2025 में एक राष्ट्र स्तरीय ‘परशुराम स्वाभिमान महासम्मेलन’ आयोजित करने का प्रस्ताव पारित हुआ।
- सेवा एवं संस्कार कार्यक्रम: परिषद विभिन्न राज्यों में रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित करेगी।

बैठक के अंत में परिषद के संस्थापक श्री सुनील भराला जी ने कहा कि,
“राष्ट्रीय परशुराम परिषद केवल संगठन नहीं बल्कि एक सामाजिक आंदोलन है, जिसका उद्देश्य ‘संस्कारित भारत, स्वाभिमानी भारत’ का निर्माण करना है। युवाओं को संगठन की रीढ़ बनाकर हम आने वाले समय में समाजसेवा और राष्ट्रनिर्माण की दिशा में नई ऊँचाइयाँ छुएंगे।
उपाध्यक्ष श्री एस.के. शर्मा जी ने सभी उपस्थित पदाधिकारियों को आगामी कार्यक्रमों की जिम्मेदारियाँ सौंपी और संगठनात्मक एकजुटता का आह्वान किया।
बैठक में राष्ट्रीय परशुराम परिषद के महामंत्री (संगठन) श्री विनय शर्मा जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री विजय कुमार गौतम जी, श्री परशुराम शोध पीठ महामंत्री व पूर्व कुलपति प्रो राजा राम यादव जी, धर्म प्रकोष्ठ सह संयोजक राजपुरोहित आचार्य मधुर जी, परशुराम स्वाभिमान सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अजय भारद्वाज भराला जी, परशुराम शक्ति वाहिनी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती नीलम पांडेय जी, राष्ट्रीय कार्यकारणी की सदस्य श्रीमती मीनू शर्मा जी, श्री परशुराम धाम प्रमुख श्री अमित नागर जी, राष्ट्रीय परशुराम परिषद मुख्य चुनाव अधिकारी श्री प्रदीप शर्मा जी, उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक शर्मा जी, उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय परशुराम परिषद प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मनीष शर्मा जी, राष्ट्रीय परशुराम परिषद, उत्तर प्रदेश पश्चिम के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री विनोद शर्मा जी, श्री दुष्यंत शर्मा जी, श्री संजय जोशी जी, श्री सोनू पंडित जी, श्री रोहित शर्मा जी आदि उपस्थित रहे।




