×
Uncategorizedउत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडाधर्म-कर्मनोएडानोएडा वेस्ट

सुपरटेक EV-1 सोसायटी में भव्य श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव सम्पन्न – भक्तिमय माहौल में हजारों श्रद्धालुओं ने की सहभागिता

ग्रेटर नोएडा वेस्ट – हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महादेव सेवा परिवार, जो अब सुपरटेक EV-1 सोशल वेलफेयर एसोसिएशन की इकाई भी है, द्वारा सोसायटी प्रांगण में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में बच्चे, माताएं व सोसाइटी परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव को भक्ति भावना के साथ मनाया। पूरा वातावरण श्रीकृष्ण भक्ति से सराबोर रहा।

सोसायटी के सहयोग से हुआ आयोजन

संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि यह कार्यक्रम पूरे सोसाइटी परिवार के सामूहिक सहयोग से सफल हुआ। मात्र 15 दिनों में कार्यकर्ताओं द्वारा दो हजार से अधिक निमंत्रण पत्र सम्मानित निवासियों के घर-घर जाकर वितरित किए गए, जिससे समाज में जुड़ाव और सहभागिता की भावना और अधिक मजबूत हुई।

सनातन संस्कृति से नई पीढ़ी को जुड़ने का प्रयास

कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों और युवाओं को भगवान श्री कृष्ण के जीवन और सनातन संस्कृति के महत्व को नजदीक से समझने का अवसर प्राप्त हुआ। सोसायटी निवासियों ने भी इस प्रयास की सराहना की और इसे भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

आधी रात आरती में उमड़ा जनसैलाब

रात्रि 12 बजे श्रीकृष्ण जन्म की आरती में हजारों निवासियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की समाप्ति तक लोगों का उत्साह देखने लायक था और बड़ी संख्या में निवासी देर रात तक कार्यक्रम में मौजूद रहे।

निवासियों की प्रतिक्रिया

कई सोसाइटी निवासियों के अनुसार यह कार्यक्रम अत्यंत श्रद्धा भाव से पूर्ण हुआ और रोमांचकारी भी रहा। भक्तों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से सोसाइटी में पारिवारिक समरसता बढ़ती है और धार्मिक एवं सांस्कृतिक वातावरण सुदृढ़ होता है।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close