×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरधर्म-कर्मधर्म-कर्मनोएडा

फेसबुक पर आध्यात्मिक विचारकों में आचार्य प्रशांत शीर्ष पर – 1.1 करोड़ फॉलोअर्स के साथ बने नंबर १

नोएडा : सोशल मीडिया के इस युग में आध्यात्मिक मार्गदर्शन और जीवन की समझ देने वाले विचारकों की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है। फेसबुक पर आध्यात्मिक विचारकों की बात करें तो आचार्य प्रशांत 1.1 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स के साथ शीर्ष स्थान पर हैं। इससे पहले वे यूट्यूब पर भी 5.8 करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर्स के साथ सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले आध्यात्मिक गुरु रह चुके हैं।
आईआईटी दिल्ली और आईआईएम अहमदाबाद के पूर्व छात्र आचार्य प्रशांत ने कॉर्पोरेट जीवन छोड़कर वेदांत के गहन शोध और शिक्षण को अपना जीवन उद्देश्य बना लिया। उनकी फेसबुक उपस्थिति खास तौर पर गीता, उपनिषद और समकालीन जीवन के प्रश्नों पर आधारित तीखे और सारगर्भित वीडियो के कारण लोकप्रिय है। उनकी संस्था ‘प्रशांतअद्वैत फाउंडेशन’ वेदांत और गीता पर लाइव कोर्स भी संचालित करती है।

सदगुरु जग्गी वासुदेव – 1 करोड़ फॉलोअर्स
दूसरे स्थान पर हैं सदगुरु, जिनके 1 करोड़ से अधिक फेसबुक फॉलोअर्स हैं। ‘ईशा फाउंडेशन’ के माध्यम से उन्होंने न सिर्फ योग को वैश्विक पहचान दी बल्कि ‘रैली फॉर रिवर्स’, ‘सेव सॉइल’ जैसी पर्यावरणीय मुहिमें भी चलाईं। उनके फेसबुक पेज पर ध्यान, योग एवं जीवनशैली से जुड़े छोटे सरल सुझाव अधिक देखे जाते हैं।

जया किशोरी – 91 लाख फॉलोअर्स
तीसरे स्थान पर भक्ति गीतों और कथा वाचन के लिए प्रसिद्ध जया किशोरी हैं, जिनके फेसबुक पर 91 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। उनका प्रभाव भजन, कीर्तन और आध्यात्मिक संदेशों के माध्यम से युवाओं और परिवारों में बहुत गहरा है।

गौर गोपाल दास – 85 लाख फॉलोअर्स
दैनिक जीवन की चुनौतियों, संबंधों और मानसिक तनाव पर सरल भाषा में प्रेरक विचार रखने वाले गौर गोपाल दास फेसबुक पर 85 लाख से अधिक लोगों से जुड़ चुके हैं। छोटे और प्रभावी मोटिवेशनल वीडियो उनकी लोकप्रियता का आधार हैं।

श्री श्री रवि शंकर – 55 लाख फॉलोअर्स
इस सूची में पाँचवें स्थान पर हैं ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ के संस्थापक श्री श्री रवि शंकर, जिनके 55 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। शांति, ध्यान और तनावमुक्ति पर आधारित उनके संदेश अब भी दुनियाभर के लाखों लोगों को प्रभावित करते हैं।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Tags

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Related Articles

Back to top button
Close