इंडिया एक्सपो मार्ट में फिर लग रहा फेयर, द बैटरी शो में ईवी चार्जिंग पर रहेगा फोकस
रिन्यूएबल एनर्जी इंडिया एक्सपो के 18वें संस्करण में एशिया का सबसे बड़ा और सबसे प्रभावशाली स्वच्छ ऊर्जा समागम है।

नॉलेज पार्क स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में रिन्यूएबल एनर्जी इंडिया 2025 का आयोजन किया जा रहा है। 30 अक्टूबर से 1 नवंबर 2025 तक आयोजित होने वाले इस एक्सपो में सौर विनिर्माण, बैटरी, ईवी चार्जिंग बुनियादी ढांचा, बायोमास और पवन ऊर्जा सहित नवीन ऊर्जा समाधानों को प्रदर्शित किया जाएगा।
रिन्यूएबल एनर्जी इंडिया एक्सपो के 18वें संस्करण में एशिया का सबसे बड़ा और सबसे प्रभावशाली स्वच्छ ऊर्जा समागम है। इस एक्सपो में आम पब्लिक की निशुल्क एंट्री रहेगी। तीन दिन तक चलने वाले एक्सपो सुबह 11 बजे से शाम छह बजे तक चलेगी। इन्फॉर्मा मार्केट्स इन इंडिया के प्रबंध निदेशक योगेश मुद्रास ने बताया कि रिन्यूएबल एनर्जी इंडिया एक्सपो ऊर्जा स्वतंत्रता और स्थिरता की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रहा है।
नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन और उन्नत बैटरी प्रौद्योगिकियों से लेकर व्यापक ऊर्जा भंडारण समाधानों तक संपूर्ण ऊर्जा मूल्य श्रृंखला को कवर करते हुए पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करता है। उन्होंने बताया कि रिन्यूएबल एनर्जी इंडिया में 700 से अधिक प्रदर्शक, 1,000 ब्रांड, 35,000 से अधिक खरीदार और 250 वैश्विक विचारकों की भागीदारी होने की उम्मीद है।
एक्सपो में सौर विनिर्माण, बैटरी भंडारण, ईवी चार्जिंग बुनियादी ढांचा, बायोमास और पवन ऊर्जा सहित नवीकरणीय ऊर्जा समाधानों के पूर्ण श्रेणी का प्रदर्शन किया जाएगा। इस आयोजन में नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई) द्वारा समर्थित एक विशाल जैव ऊर्जा मंडप भी शामिल है, जिसमें विश्व भर की 65 कंपनियां भाग ले रही हैं। उन्होंने कहा कि द बैटरी शो इंडिया’ उन्नत बैटरी निर्माण और ऊर्जा भंडारण प्रौद्योगिकियों के लिए दक्षिण एशिया के प्रमुख मंच के रूप में कार्य करता है।




