पहले शव पर डाला देसी घी, फोरेंसिक सांइस की मोटी-मोटी किताबों में लगाई आग, UPSC के छात्र की दर्दनाक हत्या का सच

दिल्ली के तिमारपुर के गांधी विहार इलाके में यूपीएससी की तैयारी कर रहे एक छात्र की दर्दनाक हत्या कर दी गई। उसके शव को बेहद ही सुनियोजित तरीके से ठिकाना लगाया गया। मृतक छात्र की प्रेमिका भी फोरेंसिक साइंस की छात्रा है। उसने शव को ठिकाने लगाने के लिए वेबसीरीज देखी और उसके शव को आग लगा दी। पहले उसने पूर्व प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या की और फिर शव पर घी और रिफाइंड डाला। अपनी फोरेंसिक साइंस की मोटी—मोटी किताबों को उसके शव पर डालकर आग के हवाले कर दिया।
यूपीएससी के छात्र रामकेश मीणा की मुलाकात मुरादाबाद की रहने वाली अमृता से मई 2025 में हुई थी। दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। रामकेश ने अमृता के अश्लील वीडियो और फोटो भी खींचे थे। जिन्हें उसने हार्ड डिस्क में रख लिए। अमृता ने उन्हें डिलीट करने के लिए कहा, लेकिन वह टालता रहा। यही वजह रामकेश की हत्या की वजह बनी। उसने पूरी कहानी अपने पूर्व प्रेमी सुमित को बताई। दोनों ने मिलकर उसकी रामकेश मीणा की गला घोंटकर हत्या कर दी। अमृता का पहला प्रेमी सुमित मुरादाबाद का रहने वाला है। साथ ही वह रसोई गैस बेचने का काम करता है।
हत्या को हादसे का रुप देने की कोशिश
दोनों ने मिलकर हत्या को एक हादसा का रुप देने की साजिश रची। जिसके तहत सिलेंडर का पाइप हटाकर उसे रामकेश के सिर के पास रख दिया। रेग्यूलेटर को खोल दिया गया। सुमित ने लाइटर से कमरे के भीतर आग लगा दी और वहां से चले गए। रामकेश का फ्लैट जल उठा। जिसके बाद सिलिंडर में ब्लास्ट भी हुआ। रामकेश का शव ब्लास्ट होने की वजह से क्षत—विक्षिप्त हो गया। उसके शव के अवशेष मिले।
फिर से हुआ शव
कहते है कि अपराधी कितना भी शातिर हो, लेकिन पुलिस उसे पकड़ लेती है। कमरे में सिलिंडर के टूकड़े मिलने से पुलिस और मौके पर जांच करने पहुंची फोरेंसिक टीम का दिमाग घूम गया। लगातार रामकेश के परिजनों भी उसे हत्या बता रहे थे। सीसीटीवी से जांच की गई तो पूरा मामला सामने आ गया। उसमें एक युवक मुंह ढके हुए बाहर भागता हुआ देखा गया। घटना के समय वह फ्लैट की ही थी। इस आधार पर पुलिस को अमृता पर शक हुआ।
जांच की पुलिस ने शुरू
अमृता का फोन लगातार बंद आ रहा था। शक के आधार पर पुलिस ने अमृता के मोबाइल की सीडीआर निकलवाई। अब 18 अक्तूबर को उसे मुरादाबाद से गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में उसके प्रेमी सुमित को भी। दोनों ने हत्या की बात कबूल कर ली।




