×
Uncategorized

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के विस्तार के लिए 14 गांवों की जमीन का अधिग्रहण करेगा यमुना प्राधिकरण, बसाया जाएंगे सेक्टर

तीसरे चरण के लिए लगभग 2000 हजार हेक्‍टेयर जमीन ली जाएगी।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उदघाटन से पहले यमुना प्राधिकरण ने तीसरे चरण का विस्तार करना शुरु कर दिया है। योजना के तहत सेकटर—5, 8 और 8 डी बसाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए 14 गांवों की जमीन को प्राधिकरण अधिग्रहण करेगा।

तीसरे चरण के लिए लगभग 2000 हजार हेक्‍टेयर जमीन ली जाएगी।इनमें से अधिकतर गांवों के किसान प्राधिकरण के यहां जमीन देने के लिए फाइल लगा रहे है। इन 14 गांवों की कुल 1857 हेक्टेयर भूमि के अधिग्रहण पुनर्वास एवं पुनर्स्थापना ड्राफ्ट योजना को मंजूरी दे दी है। सरकार की मंजूरी के बाद जिला प्रशासन अब 17,000 परिवारों को नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू करेगा। जिनकी भूमि और मकान ‘भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास एवं पुनर्स्थापना में उचित मुआवजा और पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम’ की धारा 21 के तहत अधिगृहीत किए जाएंगे।

योजना के तहत जिला प्रशासन ने 438 हेक्टेयर भूमि (437.99 हेक्टेयर) जमीन छह गांवों जिसमें नीमका, चौरोली, मंगरौली, शाहजहांपुर, अलावलपुर, सदुल्लापुर और जेवर बांगर शामिल है। इन गांवों में तीसरे और चौथे चरण में विस्थापित परिवारों के लिए पुनर्वास कॉलोनियां विकसित की जाएंगी। प्राधिकरण के सीईओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि इन सेक्टरों के लिए जो भी किसान जमीन देगा उसे सात प्रतिशत का आबादी भूखंड दिया जाएगा।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close