क्रिकेटर आशुतोष शर्मा ने भारतीय महिला टीम को दी बधाई, विश्व कप ट्रॉफी को लेकर कही बड़ी बात
भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में सात बार की चैंपियन आॅस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में प्रवेश किया है।

ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में चल रहे रिन्यूएबल एनर्जी इंडिया एक्सपो में शुक्रवार को सोलरएज कंपनी के स्टॉल पर सोलरएज होम हब इन्वर्टर को लॉन्च करने भारतीय क्रिकेटर आशुतोष शर्मा पहुंचे। इस मौके पर कंपनी के कंट्री मैनेजर संजय पुरी व अन्य मौजूद रहे। इस मौके पर वनडे महिला विश्वकप के सेमीफाइनल में जीती भारतीय टीम की खिलाड़ियों को जीत के लिए बधाई दी। साथ ही कहा कि, भारत ही विश्वकप का जीतेगा।
भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में सात बार की चैंपियन आॅस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में प्रवेश किया है। फाइनल में भारत की भिड़ंत साउथ अफ्रीका की महिला टीम से होगी। आशुतोष शर्मा ने बताया कि टीम का हौसला बुलंद है और फाइनल में वह जीत दर्ज करेगी।
बता दें कि, एक्सपो में देश-विदेश की 800 से अधिक कंपनियां और ब्रांड्स हिस्सा ले रहे है। जिसमें नवीन तकनीक के नवाचारक और उद्योग जगत के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इस मौके पर सोलरएज के स्टॉल ने अपनी नई तकनीक के दम पर आगंतुकों का ध्यान खींचा और स्मार्ट एनर्जी समाधानों के क्षेत्र में कंपनी की अग्रणी स्थिति को और मजबूत किया।



