दर्दनाक हादसे में तीन की मौत, परिजनों ने ग्रेटर नोएडा शॉपिंग करने से किया था इनकार
सिकंद्रराबद के शेरपुर गांव निवासी 19 वर्षीय मोंटू एवं श्वेत और रोहित एक बाइक पर सवार होकर ग्रेटर नोएडा आ रहे थे।

ग्रेटर नोएडा के दादरी कोतवाली क्षेत्र में क्षेत्र स्थित हायर कंपनी के पास सड़क हादसे में शनिवार को तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकाी के अनुसार, सिकंद्रराबद के शेरपुर गांव निवासी 19 वर्षीय मोंटू एवं श्वेत और रोहित एक बाइक पर सवार होकर ग्रेटर नोएडा आ रहे थे। जब वह हायर कंपनी के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
शेरपुर गांव के लोगों ने बताया कि मोंटू के पिता टायर पंचर की दुकान चलाते है, रोहित एवं श्वेत के पिता राज मिस्त्री का काम करते है। श्वेत की बाइक पर सवार होकर तीनों ग्रेटर नोएडा आ रहे थे। उनके परिजनों ने पास की दुकान से कपड़ा खरीदने का कहा था। जिसपर पर सभी अपने परिजनों से नाराज हो गए और घर से दो घंटे बाद आने को कहकर निकले थे।




