गौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

इस सप्ताह भी लगाई गई जनता की थाली

क्या है और कब आयोजित होता है कार्यक्रम, कितने लोगों ने खाया भरपेट खाना

नोएडा। नेफोवा की जरूरतमंदो को मात्र पांच रूपये में खाना उपलब्ध कराने की मुहिम के तहत आज रविवार को फिर से एकमूर्ति गोल चक्कर पर साप्तहिक जनता की थाली लगाई गई। आज जनता की थाली संसार चाइल्ड क्लिनिक एवं वैक्सीनेशन सेंटर की डॉ. रुचि दुबे द्वारा प्रयोजित था। थाली में मात्र 5 रूपये में राजमा-चावल और अचार रखा गया था। जनता की आज की थाली 245 लोगों ने राजमा-चावल के साथ अचार का आनंद लिया।

नेफोवा के सदस्य राजकुमार एवं ज्योति जैसवाल ने बताया कि डॉ रुचि दुबे नेफोवा के जनसेवा से प्रभावित होकर एक दिन के जनता की थाली को प्रायोजित करने की इच्छा जताई थी। इसके लिए उन्होंने सभी जरूरी सामान उपलब्ध करवा दिया था।

जनता की थाली का खाना इकोविलेज-2 स्थित किचेन में स्वच्छ वातावरण में बनाया जाता है जिसे बांटने के लिए एकमूर्ति पर लाया जाता है।

नेफोवा की उपाध्यक्ष रंजना भरद्वाज ने बताया कि नेफोवा के जनसेवा की भावना से प्रभावित होकर काफी लोग जनता की थाली में जुड़ना चाहते हैं और जुड़ भी रहे हैं। आसपास की सोसाइटियों के निवासियों के साथ ही दूसरे शहरों एवँ राज्यों में रहने वाले लोग भी इस मुहीम में सहयोग कर रहे हैं।

आज आज जनता की थाली के खाना वितरण में शीतल खरे, सागर गुप्ता, राजकुमार, विनीत गुप्ता, मनीष कुमार, समीर भारद्वाज, डॉ रुचि दुबे और राहुल गर्ग ने सहयोग किया।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close