प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में पुलिस का सनसनीखेज खुलासा, बेटी से एकतरफा प्यार में पिता की हत्या, 22 साल का हत्यारा
घटना की जांच कर रही पुलिस की छह टीमों को गठन कर जांच की जा रही थी। टीमों ने 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।

ग्रेटर नोएडा की बादलपुर कोतवाली क्षेत्र में हुई प्रापर्टी डीलर हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। महज 48 घंटे में घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से एक पिस्टल, तीन कारतूस, दो मोबाइल फोन और एक बिना नंबर की बाइक बरामद की है।
एडीसीपी शैव्या गोयल ने बताया कि आरोपी दीपक गोस्वामी को धूममानिकपुर अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया है। दीपक मूलरुप से मेरठ का रहने वाला है। फिलहाल वह सूरजपुर की महामेधा वाली गली में रह रहा था। बता दें कि, 31 अक्तूबर को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस—वे के कल्दा गांव के अंडरपास के पास बंबावड गांव निवासी महीपाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
घटना की जांच कर रही पुलिस की छह टीमों को गठन कर जांच की जा रही थी। टीमों ने 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जिसके बाद आरोपी को दबोचा लिया। वर्ष-2022 से ग्रीड फार्मा कंपनी गामा-1 एवं कदंबा मार्केट में बतौर एमआर (मार्केट रिप्रजेंटेटिव) कार्य करता है। जिससे वह प्रतिमाह 20-30 हजार रुपये प्रतिमाह कमाता है। साथ ही वह बी—फार्मा थर्ड ईयर का छात्र भी है। इंस्टाग्राम पर महीपाल की बेटी से उसकी मुलाकात हुई थी। दीपक ने बाद में उससे शादी का प्रस्ताव रखा तो उसने इनकार कर दिया।
पिता को भी इसका पता चला तो उसने भी अपनी बेटी को दीपक से कराने से इनकार कर दिया। वह महीपाल की बेटी से एकतरफा प्यार करता था। वह एमआर की नौकरी की वजह से तिलपता, खैरपुरा, वेदपुरा, बंबावड़, सादुल्लापुर और दादरी के इलाके में आता रहता था। उसने महीपाल की हत्या करने से पहले उसकी रैकी की थी। साथ ही एक दुकान पर सिगरेट के बहाने घंटों बैठता रहता था।




