जानिए सीएम ने क्यों कहा-अस्पताल का बिल भेजिए बाकी हम पर छोड़ दीजिए, यूपी पुलिस से भी दिखे नाराज
सीएम योगी आदित्यनाथ ने नवम्बर माह के पहले सोमवार को जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। प्रदेश के कई जिले से आए फारयादियों से पीड़ितों की समस्या का हल कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान लगभग 60 से अधिक पीड़ितों ने एक-एक कर अपनी समस्या से सीएम को अवगत कराया। पुलिस से जुड़े मामलों पर सीएम ने कहा कि पीड़ितों की संतुष्टि आवश्यक है। जनता दर्शन के दौरान कई पीड़ितों ने पुलिस कार्रवाई पर असंतोष जताया है। पीड़ितों ने चोरी की घटना के अनावरण के बाद भी रिकवरी न होने पर असन्तुष्टि जताई। साथ ही जमीन कब्जे की भी शिकायत सीएम के समक्ष रखी गई। इस पर सीएम ने इसकी जांच कर तत्काल कब्जा हटवाने के निर्देश दिए। जनता दर्शन में पहुंचे एक पीड़ित ने इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग की। इस पर सीएम ने कहा कि आप सिर्फ अस्पताल से एस्टिमेट बनवाकर भिजवाइये और अपने मरीज का ध्यान रखिये। बाकी हम पर छोड़ दीजिए। धन के अभाव में किसी पीड़ित का इलाज नहीं रुकेगा। सरकार हर जरूरतमंद के इलाज के लिए पहले दिन से ही खड़ी है। सीएम ने 'जनता दर्शन' में फरियादियों के साथ आए बच्चों का हालचाल जाना। नन्हे-मुन्नों के सिर पर हाथ फेर दुलार किया और अपनत्व का अहसास कराया। सीएम योगी ने सभी बच्चों को चॉकलेट दी। उन्होंने बच्चों से कहा कि खूब पढ़ो-जमकर खेलो और माता-पिता का नाम रोशन करो।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने नवम्बर माह के पहले सोमवार को जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। प्रदेश के कई जिले से आए फारयादियों से पीड़ितों की समस्या का हल कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान लगभग 60 से अधिक पीड़ितों ने एक-एक कर अपनी समस्या से सीएम को अवगत कराया।
पुलिस से जुड़े मामलों पर सीएम ने कहा कि पीड़ितों की संतुष्टि आवश्यक है। जनता दर्शन के दौरान कई पीड़ितों ने पुलिस कार्रवाई पर असंतोष जताया है। पीड़ितों ने चोरी की घटना के अनावरण के बाद भी रिकवरी न होने पर असन्तुष्टि जताई। साथ ही जमीन कब्जे की भी शिकायत सीएम के समक्ष रखी गई। इस पर सीएम ने इसकी जांच कर तत्काल कब्जा हटवाने के निर्देश दिए।
जनता दर्शन में पहुंचे एक पीड़ित ने इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग की। इस पर सीएम ने कहा कि आप सिर्फ अस्पताल से एस्टिमेट बनवाकर भिजवाइये और अपने मरीज का ध्यान रखिये। बाकी हम पर छोड़ दीजिए। धन के अभाव में किसी पीड़ित का इलाज नहीं रुकेगा। सरकार हर जरूरतमंद के इलाज के लिए पहले दिन से ही खड़ी है।
सीएम ने ‘जनता दर्शन’ में फरियादियों के साथ आए बच्चों का हालचाल जाना। नन्हे-मुन्नों के सिर पर हाथ फेर दुलार किया और अपनत्व का अहसास कराया। सीएम योगी ने सभी बच्चों को चॉकलेट दी। उन्होंने बच्चों से कहा कि खूब पढ़ो-जमकर खेलो और माता-पिता का नाम रोशन करो।



