×
Uncategorized

Air Pollution: यूपी के चार जिले में प्रदूषण पर होगा मंथन, दो राज्यमंत्री और अधिकारी निपटने के लिए तैयार करेंगे रणनीति

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के आॅडिटोरियम में दिल्ली-एनसीआर में बढ़ रहे वायू प्रदूषण को लेकर चर्चा होगी। जिसमें वायु की गुणवता सुधारने पर मंथन किया जाएगा।

तेजी के साथ बढ़ते प्रदूषण से हवा खराब हो रही है। जिसकी वजह से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। शुक्रवार को दिल्ली एनसीआर में बढ़े वायू प्रदूषण की रोकथाम के लिए अहम बैठक होने जा रही है। बैठक में एक तरफ जहां पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना और राज्यमंत्री केपी मलिक मौजूद रहेंगे। वहीं गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़ और बुलंदशहर के डीएम समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे। सुबह दस बजे से यह बैठक होगी।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के आॅडिटोरियम में दिल्ली—एनसीआर में बढ़ रहे वायू प्रदूषण को लेकर चर्चा होगी। जिसमें वायु की गुणवता सुधारने पर मंथन किया जाएगा। राज्यमंत्री बैठक के दौरान वायू प्रदूषण की रोकथाम के लिए किए जा रहे उपाय के बारे में चर्चा करेंगे। पिछले कुछ दिनों में वायु प्रदूषण बेहद खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है। दिल्ली से सटे गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर के साथ हापुड़ और बुलंदशहर की भी स्थिति ठीक नहीं है।

यूपीपीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी विकास मिश्रा ने बताया कि पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना (स्वतंत्र प्रभार) वायु प्रदूषण की रोकथाम व एनजीटी के नियमों के मुद्दे को लेकर बैठक करेंगे। साथ ही राज्यमंत्री केपी मलिक, प्रमुख सचिव अनिल कुमार समेत चारों जिले के डीएम व अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे। यूपीपीसीबी लखनऊ के सचिव और नोएडा, ग्रेनो व यमुना प्राधिकरण के सीईओ को भी बैठक में बुलाया गया है। बैठक सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक होगी।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close