वंदे मातरम के 150 साल पूरे, लखनऊ से नोएडा तक के छात्रों को दिलाया गया यह संकल्प
गौतमबुद्ध नगर जिलाधिकारी मेधा रुपम के निर्देश पर डीआईओएस राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में जनपद के स्कूलों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

राष्ट्रवाद के अग्रदूत बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा 1875 में रचित राष्ट्रगीत “वंदे मातरम” के 150 वर्ष पूरे हो गए है। इस अवसर पर लखनऊ में वंदे मातरम के सामूहिक गायन एवं स्वदेशी का संकल्प कार्यक्रम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में में आयोजित किया गया।
गौतमबुद्ध नगर जिलाधिकारी मेधा रुपम के निर्देश पर डीआईओएस राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में जनपद के स्कूलों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर दयानंद इंटर कॉलेज बम्बावड़, भारतीय आदर्श इंटर कॉलेज तिलपता, आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रौनीजा, छेदी सिंह इंटर कॉलेज आकलपुर म्याना, सुनहरी लाल बालमुकुंद इंटर कॉलेज धनौरी कला, किसान इंटर कॉलेज पारसौल, चौधरी केसराम इंटर कॉलेज हबीबपुर, जनता इंटर कॉलेज रोजा याकूबपुर, वैदिक कन्या इंटर कॉलेज दादरी, पब्लिक इंटर कॉलेज जहांगीरपुर सहित जनपद के अन्य विद्यालयों में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम” का सामूहिक गान किया गया।



