×
Uncategorized

दिल्ली में कार में विस्फोट के बाद यूपी हाई अलर्ट मोड पर रहने के दिए सीएम ने निर्देश, सोशल मीडिया की जा रही निगरानी

यूपी के सभी जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, बाजारों, सार्वजनिक स्थान और धार्मिक स्थलों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए है।

दिल्ली में हुई विस्फोट की घटना को देखते हुए यूपी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण से घटना की जानकारी की। साथ ही प्रदेश के सभी जिले में पुलिस फोर्स को हाई अलर्ट मोड़ पर रख गया। निर्देश मिलने के बाद पूरी यूपी में सुरक्षा के इंतजाम करते हुए सघन चेकिंग अभियान चलाया गया है।

सार्वजनिक स्थानों पर बढ़ाई निगरानी
यूपी के सभी जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, बाजारों, सार्वजनिक स्थान और धार्मिक स्थलों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए है। महत्त्वपूर्ण प्रतिष्ठानों, धार्मिक स्थलों, भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं अन्य संवेदनशील बिंदुओं की सुरक्षा व्यवस्था की पुनः समीक्षा की जाए और थ्रेट असेसमेंट के अनुसार सुरक्षा स्तर को तत्काल बढ़ाई गई है।

वाहनों की चेकिंग, मेट्रो, बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों, मॉल, सिनेमा हॉल और अन्य जगह सतर्कता बरती जा रही है। एटीएस, क्यूआरटी (Quick Response Teams), बम निरोधक दस्ते एवं डॉग स्क्वॉड को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। सीसीटीवी फ़ीड्स का रीयल-टाइम विश्लेषण किया जा रहा है। यूपी 112 पीआरवी को निरंतर संवेदनशील स्थानों पर पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए गए है। लगातार सोशल मीडिया पर भी निगरानी की जा रही है। अफ़वाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close